महाराष्ट्र विधानसभा के 5 विधायक पूरे वर्ष के लिए सस्पेंड

maharashtra map
मुंबई। महाराष्ट्र विधानसभा ने विधानसभा परिसर में पुलिसकर्मी पर हमला करने वाले पांच विधायकों को बुधवार को निलम्बित कर दिया। इन पांच विधायकों में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा), शिव सेना तथा महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (एमएनएस) के एक-एक विधायक शामिल हैं।संसदीय कार्य मंत्री हर्षवर्धन पाटिल ने पांचों विधायकों को विधानसभा से वर्षात तक के लिए निलम्बित किए जाने की घोषणा की।

निलम्बित होने वाले पांचों विधायक हैं -निर्दलीय विधायक क्षितिज ठाकुर एवं प्रदीप जायसवाल, शिवसेना के राजन साल्वी, एमएनएस के राम कदम तथा भाजपा के जयकुमार रावल। वर्ली पुलिस थाने के सहायक निरीक्षक (यातायात) सचिन सूर्यवंशी पर मंगलवार को पांचों विधायकों ने विधानसभा भवन के प्रथम तल पर हमला किया था। सूर्यवंशी ने कथित तौर पर सोमवार को बांद्रा-वर्ली सी-लिंक मार्ग पर तेज गति से वाहन चलाने के लिए ठाकुर का वाहन रोककर जुर्माना लगाया था।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+