लड़का लड़की को देखेगा नहीं, पीछा करेगा नहीं तो मोहब्बत होगी कैसे?
नयी दिल्ली (ब्यूरो)। एंटी रेप बिल लॉ में बदलाव (सहमती से सेक्स की उम्र 18) के बाद लगभग सभी राजनीतिक दलों इस बिल को लेकर सहमती जताई है। कैबिनेट ने हरी झंडी दे दी और मंगलवार को यह कैबिनेट में पेश भी कर दिया गया। संसद में चर्चा जारी है और ऐसी उम्मीद की जा रही है कि सभी राजनीतिक दलों की मन की होने के कारण यह आसानी से पारित भी हो जायेगा। मगर सोमवार को दोनो सदनों में इस मुद्दे पर विपक्षी दलों के नेताओं ने जो तर्क पेश किया वो निश्चित तौर पर हैरान करने वाला था।
अंग्रेजी अखबार द टेलीग्राफ के मुताबिक सर्वदलीय बैठक में लड़की को घूरने और पीछा करने के प्रावधानों पर जनता दल (यू) सुप्रीमो शरद यादव ने एक बड़ा अजीब तर्क दिया। उन्होंने कहा कि अगर लड़के लड़कियों को देखेंगे नहीं या फिर उनका पीछा नहीं करेंगे तो प्यार कैसे होगा? शरद यादव ने कहा कि अब मोहब्बत तो मानो खत्म ही हो जायेगा क्योंकि लड़का जब लड़की की तरफ देखेगा नहीं और उसका पीछा नहीं करेगा, तो मोहब्बत होगा कैसे?' वहीं आरजेडी चीफ लालू प्रसाद यादव ने कहा कि वह तो अपनी पत्नी को देखने में भी फंस जायेंगे।

इतना ही नहीं समाजवादी पार्टी के मुखिया मुलायम सिंह ने तो हद ही कर दी। उन्होंने कहा कि बिल के कड़े प्रावधानों से तो महिला कर्मचारियों का ट्रांसफर रुकवाने वालों को तो जेल जाना पड़ जाएगा। वह इस बात पर काफी देर तक टिके रहे। उन्होंने इसके समर्थन में जब बिल का वह हिस्सा नेता विपक्ष सुषमा स्वराज को दिखाया, तो माजरा समझ में आया। दरअसल मुलायम सिंह यादव ट्रैफिकिंग (trafficking) को ट्रांसफर (transfer) समझकर कन्फ्यूज थे। बाद में सुषमा स्वराज ने उन्हें समझाया।












Click it and Unblock the Notifications