ट्रेन में लड़की से छेड़खानी के बाद सपा नेता अरेस्ट

इस घटना के बाद ट्रेन में सवार यात्रियों ने जमकर हंगामा मचाया। जिसके बाद पुलिस को आना पड़ा और पुलिस ने समाजवादी पार्टी के नेता चंद्रनाथ सिंह को हिरासत में ले लिया। चंद्रनाथ सिंह सपा के पूर्व सांसद हैं और 2014 के चुनाव के लिए समाजवादी पार्टी के घोषित उम्मीदवार हैं। पीड़ित लड़की का कहना है कि पूर्व सांसद ने शराब पी रखी थी और उस हालत में उन्होंने छेड़छाड़ की है।
पुलिस ने समाजवादी पार्टी के नेता को हिरासत में ले लिया है। इस मामले की जांच कर रही पुलिस का कहना है कि पूर्व सांसद का मेडिकल कराया गया है और मेडिकल में शराब पीने की पुष्टि नहीं हुई है। विरोध के बाद ही सपा सांसद को ट्रेन से उतारा गया था। खबर के मुताबिक ट्रेन में सीट को लेकर नेताजी और लड़की के बीच में बहस हुई जिसके बाद नसे में घुत सपा सांसद चंद्रनाश सिंह लड़की के साथ बदतमीजी करने लगा।
लड़की ने जब इसका निरोध किया तो नेताजी अपनी धौंस दिखाने लगे। बाद में आसपास के लोगों ने इसका विरोद किया और सपा नेता को ट्रेन से उतार दिया। बाद में लड़की और उसके परिवार के लोगों ने ट्रेन में सुरक्षाकर्मियों को छेड़छाड़ की लिखित शिकायत की गई है।
लड़की की शिकायत के बाद आरोपी सपा नेता चंद्रनाथ सिंह को गिरफ़्तार कर लिया गया है। वहीं हमेशा की तरह जेल की हवा खाने से बचने के लिए गिरफ़्तारी के बाद सीने में दर्द की शिकायत बताकर चंद्रनाथ सिंह ने खुद को अस्पताल में भर्ती कराया है।












Click it and Unblock the Notifications