सपा नेता पर छेड़खानी का आरोप मामला: बयान से पलटी लड़की
शाहजहांपुर। उत्तर प्रदेश के एक पूर्व सांसद चंद्रनाथ सिंह पर ट्रेन में छेड़छाड़ का आरोप लगाने वाली लड़की अपने बयान से पटल गई है। महिला ने नाटकीय ढंग से मंत्री पर लगाए सारे आरोप वापस ले लिए हैं। वहीं गिरफ्तारी के बाद बीमारी की वजह से अस्पताल में भर्ती चंद्रनाथ सिंह को अस्पताल से छुट्टी मिल गई है।
जानकारी के मुताबिक समाजवादी पार्टी के नेता चंद्रनाश सिंह पर ट्रेन में महिला के साथ छेड़छाड़ का आरोप लगा है। महिला ने नसपा नेता पर आरोप लगाते हुए उनके खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत के बाद पुलिस ने सपा नेता को पद्मवात एक्सप्रेस में महिला के साथ छेड़छाखी करने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया था।
गौरतलब है कि चंद्रनाथ सिंह सपा के पूर्व सांसद हैं और 2014 के चुनाव के लिए समाजवादी पार्टी के घोषित उम्मीदवार हैं। ट्रेन में लड़की द्वारा शराब के नशे में छेड़खानी का आरोप लगाने के बाद अचानक अपने बयान से पलट जाना किसी को नागवार गुजर रहा है। आखिर लड़की अचानक अपने बयान से क्यों पलट गई। बरहाल लड़की के आरोप वापस लेने के बाद सपा नेता को रिहा कर दिया गया है।













Click it and Unblock the Notifications