कुंडा कांड: सीबीआई को शहीद सीओ के मोबाइल की तलाश

सीबीआई को अब राजा भैया के सबसे खास ड्राइवर रोहित सिंह, कुंडा नगर पंचायत के अध्यक्ष गुलशन यादव और प्रतिनिधि हरिओम श्रीवास्तव की तलाश है। इनसे जल्द ही पूछताछ की संभावना है। ये सभी राजा भैया के साथ पुलिस उपाधीक्षक की हत्या में नामजद हैं। सीबीआई ने राजा भैया के करीबी और समाजवादी पार्टी (सपा) के जिला उपाध्यक्ष छविनाथ यादव से कुंडा में काफी देर तक पूछताछ की। इनके अलावा प्रधान की हत्या के आरोपी पिता-पुत्र व गुड्डू राजीव से भी पूछताछ हुई।
सोमवार सुबह बलीपुर पहुंची सीबीआई टीम ने एक युवक को हिरासत में लिया। यह युवक राजा भैया का नजदीकी बताया जाता है। जांच एजेंसी ने मानिकपुर में भी कुछ लोगों से पूछताछ की है। सीबीआई की नजर राजा भैया के इर्दगिर्द रहने वालों पर टिकी हुई है। सीबीआई के सूत्र बताते हैं कि ग्राम प्रधान नन्हे यादव के भाई सुरेश यादव की हत्या डीएसपी की हत्या से कुछ देर पहले हुई थी। (आईएएनएस)












Click it and Unblock the Notifications