छत्तीसगढ़ में 36 घंटों से पत्थरों के बीच फंसा है ग्रामीण

रामप्रसाद के गुफा में फंसने की जानकारी मिलने के बाद ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। ग्रामीण अपने स्तर पर युवक को निकालने में जुट गए लेकिन अथक प्रयासों के बावजूद गुरुवार की देर रात तक उसे बाहर नहीं निकाला जा सका था।
पुलिस तथा स्वास्थ्य विभाग की टीम मौके पर पहुंच कर रामप्रसाद को बचाने की कवायद में जुट गई है। मौके पर मौजूद रामप्रसाद के भाई देवसिंग नेताम भी किसी तरह उसके भाई को बचाने की गुहार लगा रहा है। ग्रामीण को स्वास्थ्य सुविधा मुहैया कराने पहुंचे भानुप्रतापपुर के डाक्टर एके ध्रुव ने बतया ग्रामीण जहां फंसा हुआ है वह काफी संकरी जगह है तथा ग्रामीण का सीना भी उसमें दबा हुआ है।
ग्रामीणों ने गुफा में ग्लूकोज तथा खाद्य सामग्री गिराई है। बताया जा रहा है कि रामप्रसाद की स्थिति अभी सामान्य है। बहरहाल, उसे सुरक्षित जीवित निकलने के प्रयास जारी हैं पर रात होने और अँधेरा काफी होने के चलते राहत एवं बचाव कार्य में काफी मुश्किलें आ रही हैं.
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications