आतंकी हाफिज सईद के बेटे और दामाद ने रची हमले की साजिश

श्रीनगर। कल श्रीनगर के पुलिस पब्लिक स्‍कूल में हुए आतंकी हमले की योजना हिजबुल मुजाहिदीन के संस्‍थापक हाफिज सईद के दामाद वलीद और बेटे अबू तल्‍हा ने रची थी। हमले की जिम्‍मेदारी आतंकी संगठन हिजबुल मुजाहिदीन ने ले ली है। कहा जा रहा है कि पिछले कई सालों से शांत पड़ी घाटी में हमले कर उसे फिर से अंतर्राष्‍ट्रीय स्‍तर पर चर्चा में लाने की कोशिश आतंकियों द्वारा की जा रही है।

समाचार पत्र दैनिक जागरण में छपी खबर के मुताबिक पिछली 15 फरवरी को गुलाम कश्‍मीर में सईद के दामाद और बेटे की कई आतंकी संगठनों के प्रमुखों के साथ बैठक हुई थी। जिसमें भारत के कई राज्‍यों और बड़े शहरों पर हमले की योजना बनाई गयी है, जिनमें से दिल्‍ली, मुंबई, कोलकाता, गुजरात, बेंगलूर, आंध्र प्रदेश व यूपी के कई शहर निशाने पर हैं। श्रीनगर में हुए हमले को आतंकी अफजल को फांसी दिये जाने पर बदले की कार्यवाही के तौर पर भी देखा जा रहा है।

आतंकी हाफिज सईद ने इसके पहले भी भारत को अस्थिर करने के लिए कई विवादास्‍पद बयान दिये हैं। उसने कुछ समय पहले यह बयान दिया था कि भारत में मुसलमान सुरक्षित नहीं हैं और पाकिस्‍तान, भारत को एक आतंकी राष्‍ट्र घोषित करने का मुद्दा अंतर्राष्‍ट्रीय स्‍तर पर उठाये। हालांकि राज्‍य सरकार ने श्रीनगर में हुए आतंकी हमले की निंदा की है और राज्‍य में सुरक्षा व्‍यवस्‍था कड़ी कर दी है।

ऐसे में यह सवाल भी उठ रहे हैं कि क्‍या कश्‍मीर में फिर से पहले जैसे अस्थिर हालात बनाने की कोशिश की जा रही है। इस संबंध में भारत सरकार को सोंचना होगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+