श्रीनगर: सीआरपीएफ कैंप पर आतंकी हमला, 5 जवान शहीद

Terrorist attack in Srinagar Police Public School
श्रीनगर। श्रीनगर स्थित पुलिस पब्लिक स्‍कूल पास सीआरपीएफ बंकर पर आतंकियों ने आत्‍मघाती हमला कर दिया है। इस हमले में 5 सीआरपीएफ जवानों के शहीद होने की खबर है। हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है। वहीं मुठभेड़ के दौरान सीआरपीएफ ने दो आतंकियों को मार गिराया है। इस हमले में 6 जवानों के घायल होने की भी खबर है।

प्राप्‍त जानकारी के अनुसार आतंकियों ने श्रीनगर-जम्‍मू हाईवे पर स्थित पुलिस स्‍कूल के पास सीआरपीएफ बंकर पर आत्‍मघाती हमला कर दिया। हमले के बाद आतंकियों और सुरक्षा कर्मियों की मुठभेड़ शुरु हो गई। पुलिस ने फौरन पूरे इलाके को घेर लिया और जवाबी कार्रवाई करते हुए दो आतंकियों को मार गिराया। हालांकि मुठभेड़ अब थम चुका है मगर 5 जवानों की मौत हो गई है। मालूम हो कि पिछले 3 सालों में श्रीनगर में यह बड़ा आतंकी हमला है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+