कांग्रेस की टिकट पर लोकसभा चुनाव लड़ सकते हैं भोजपुरी सुपर स्‍टार रविकिशन

लखनऊ। उत्‍तर प्रदेश में सत्तासीन समाजवादी पार्टी ने अपने अधिकांश उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है, वहीं बहुजन समाज पार्टी (बसपा) भी इसमें पीछे नहीं है। जनपद में वर्तमान सांसद धनंजय सिंह जहां बसपा के उम्मीदवार घोषित कर दिए गए हैं, वहीं सपा ने केपी यादव को जौनपुर संसदीय क्षेत्र से उम्मीदवार बनाया है। भाजपा ने हालांकि अपने पत्ते नहीं खोले हैं लेकिन कांग्रेस के अंदर सुगबुगाहट चल रही है। जिसके अनुसार भोजपुरी फिल्मों के महानायक रविकिशन जौनपुर से अपना भाग्य आजमा सकते हैं।

रविकिशन के नाम की चर्चा आते ही राजनीतिक सरगर्मी बढ़ गई है। पिछले लोकसभा चुनाव में यह चर्चा जोरों पर थी कि रविकिशन जौनपुर से लोकसभा चुनाव लड़ेंगे लेकिन उन्होंने मना कर दिया था। उन्होंने कहा था, अभी मैं अपनी फिल्‍मों को लेकर काफी व्यस्त हूं, इसलिए कांग्रेस के लिये प्रचार तो करूंगा लेकिन चुनाव नहीं लड़ूंगा।

Bhojpuri films super star Ravi Kishan

लोकसभा चुनाव 2014 में जौनपुर संसदीय क्षेत्र से रविकिशन के उम्मीदवारों की चर्चा जोरों से चल रही है और कांग्रेसीजनों को विश्वास है कि रवि किशन की उम्मीदवारी से युवा वर्ग सहित समाज के सभी वर्गो का वोट प्राप्त होगा और एक लंबे अंतराल के बाद जौनपुर संसदीय सीट पर कांग्रेस का कब्जा होगा। इस बाबत रवि किशन ने बताया कि मैं कांग्रेस का सच्चा सिपाही हूं। यदि हाईकमान का आदेश मिले तो मैं पीछे नहीं हटूंगा और अपनी जन्मभूमि की यह सीट जनता के वोटों के बल पर जीतकर कांग्रेस का सदस्य बनकर लोकसभा में जाऊंगा और जनता के विश्वास को अपनी थाती समझकर विकास कार्य में कोई कोताही नहीं बरतूंगा, क्योंकि जौनपुर की भौगौलिक स्थिति और आवश्यकता का मुझे पूरा ज्ञान है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+