मिशेल ओबामा बनी दुनिया की सर्वश्रेष्ठ स्टाइलिश महिला
लास एंजेलिस। अमेरिका की प्रथम महिला मिशेल ओबामा को दुनिया की सर्वश्रेष्ठ स्टाइलिश महिला चुना गया है। मिशेल ने इंग्लैंड की महारानी एलिजाबेथ तथा मशहूर मॉडल गायिका विक्टोरिया बेकहम को पछाड़कर यह खिताब हासिल किया। वेबसाइट कान्टेक्टम्यूजिक डॉट कॉम के अनुसार अमेरिका के दैनिक समाचार पत्र 'द संडे टाइम्स' की 'स्टाइल' पत्रिका ने 49 वर्षीय मिशेल की फैशन को बेहतरीन तरीके से इस्तेमाल करने के लिए सराहना की है।

पत्रिका ने मिशेल का वर्णन इस प्रकार किया है- 'प्रथम महिला होने के नाते आकर्षक दिखाई देने की उनकी फैशन को प्रेरित करने तथा मनोरंजन करने के हथियार के रूप में इस्तेमाल करने की मिशेल की समझदारी। इसी पत्रिका के सम्पादक तथा सहयोगियों के द्वारा मशहूर पॉप गायिका लेडी गागा को सबसे खराब ड्रेस वाली महिला चुना गया। इस लिस्ट को तैयार करने वाले स्टाइल मैगजीन के एक्सपर्ट्स कहते हैं कि मिशेल जो पहनती हैं, उसमें उनका व्यक्तित्व निखर कर आता है।












Click it and Unblock the Notifications