इटली का धोखा कतई बर्दाश्त नहीं: पीएम

इससे पहले विपक्षी दलों ने आज संसद में सरकार को चेतावनी देते हुए कहा कि अगर सरकार ने इस पर जवाब नहीं दिया तो संसद नहीं चलने देंगे। यूपीए की सहयोगी पार्टी एनसीपी ने भी विदेश मंत्रायल से इस मसलें पर कड़ा रुख अपनाने की अपील की है। वही इस मुद्दे पर अपना पल्ला झाड़ते हुए विदेश मंत्री सलमान ख़ुर्शीद का कहना है कि हत्यारोपी दोनों इतावली नौसैनिक सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद अपने देश गए थे और इसका सरकार से कोई लेना देना नहीं है।
दरअसल मामला इटली सरकार की वादाखिलाफी का है। इटली ने भारत के साथ वादा खिलापी करते हुए उन दो नौ सैनिकों को भारत को सौंपने से इंकार कर दिया है जिनपर दो भारतीय मछुआरों की हत्या का आरोप लगा है। इतालवी सरकार ने कहा कि भारत में दो मछुआरों की हत्या के आरोप में सुनवाई का सामना कर रहे दो नौसैनिक भारत नहीं लौटेंगे जिन्हें हाल ही में सुप्रीम कोर्ट ने इटली में चुनाव में वोट डालने के लिये स्वदेश जाने की अनुमति दी थी।
जिसके बाद इटली ने भारत सरकार को इस बार की जानकारी दी कि दोनों देशों के बीच एक अंतरराष्ट्रीय विवाद की औपचारिक शुरूआत को देखते हुए दोनों नौसैनिक जिन्हें जाने की छुटी सुप्रीम कोर्ट ने दी थी को छुट्टियां खत्म होने के बाद भी भारत नहीं लौटेंगे। इटली के इस बयान के बाद रक्षा मंत्रालय और कानून मंत्रालय और पीएमओ के सम्पर्क में है और मामले को सुलझाने का प्रयास कर रहा है। इटली के इ स कदम के बाद सरकार ने कड़ी रुख अख्तियार करते हुए इटली से इस मुद्दे पर बातचीत करने की पेशकश शुरु कर दी है।












Click it and Unblock the Notifications