इटली ने दिया भारत को धोखा, नहीं लौटेंगे हत्यारोपी नौसैनिक

 marines
नयी दिल्ली। इटली सरकार ने भारत के साथ वादा खिलापी करते हुए उन दो नौ सैनिकों को भारत को सौंपने से इंकार कर दिया है जिनपर दो भारतीय मछुआरों की हत्या का आरोप लगा है। इतालवी सरकार ने कहा कि भारत में दो मछुआरों की हत्या के आरोप में सुनवाई का सामना कर रहे दो नौसैनिक भारत नहीं लौटेंगे जिन्हें हाल ही में सुप्रीम कोर्ट ने इटली में चुनाव में वोट डालने के लिये स्वदेश जाने की अनुमति दी थी।

नौसैनिकों मास्सिमिलिआनो लाटोरे और सल्वातोरे गिरोने पर जलदस्यु रोधी अभियान के दौरान पिछले साल फरवरी महीने में केरल के तट के पास दो मछुआरों की हत्या का आरोप लगा है और इन पर मुकदमा चल रहा है, सुप्रीम कोर्ट ने इन नौसैनिकों को 4 सप्ताह के लिए इटली जाने की अनुमति दी थी ताकि वे आम चुनाव में मतदान कर सके।

इससे पहले भी उन्हें क्रिसमस की छुट्टियां मनाने के लिये स्वदेश जाने की अनुमति दी गई थी और छुट्टियां खत्म होने पर वे भारत लौट आये थे।लेकिन इस बार छटली सरकार ने वादा खिलाफी करते हुए भारत पर अंतरराष्ट्रीय अधिकारों के उल्लधंन का आरोप लगाया है। इटली के विदेश मंत्रालय ने भारतीय अधिकारियों पर नौसैनिकों को हिरासत में लेकर अंतरराष्ट्रीय अधिकारों के उल्लंघन का आरोप लगाते हुए आरोपी नौ सैनिकों को भारत भेजने से मना कर दिया है।

विदेश मंत्रालय में जानकारी देते हुए बताया कि देर रात उन्हें इटली सरकार से यह संदेश मिला है। सरकार अब इस मामले पर गंभीरता से विचार कर रही है। हालांकि मंत्रालय ने यह नहीं बताया कि इस संदेश में क्या लिखा है।विदेश मंत्राय ल से मिली जानकारी के मुताबिक इटली के राजदूत डेनिअल मानसिनि ने इस संबंध में विदेश मंत्रालय को एक राजनयिक नोट भैजा है।

जिसमें कहा गया है कि भारत ने इस मामले के राजनयिक समाधान के इटली के अनुरोध का जवाब नहीं दिया और अब दोनों देशों के बीच समुद्री कानून को लेकर संयुक्त राष्ट्र के समझौते की शर्तों को लेकर विवाद है। इसके साथ ही इटली ने भारत सरकार को इस बार की जानकारी दी कि दोनों देशों के बीच एक अंतरराष्ट्रीय विवाद की औपचारिक शुरूआत को देखते हुए दोनों नौसैनिक जिन्हें जाने की छुटी सुप्रीम कोर्ट ने दी थी को छुट्टियां खत्म होने के बाद भी भारत नहीं लौटेंगे। इटली के इस बयान के बाद रक्षा मंत्रालय और कानून मंत्रालय और पीएमओ के सम्पर्क में है और मामले को सुलझाने का प्रयास कर रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+