डीएसपी की हत्‍या का सीबीआई को नही मिला कोई गवाह

प्रतापगढ़। कुंडा में दो मार्च को हुई डीएसपी जिया-उल-हक की हत्‍या की जांच कर रही सीबीआई को अब तक कोई गवाह नहीं मिला है। अत: सीबीआई ने सुरक्षा की जिम्‍मेदारी लेते हुए लोगों से गवाह बनने की अपील की है, साथ ही ईमेल आईडी और फोन नंबर भी जारी किये हैं।

इस दौरान सीबीआई के प्रवक्‍ता ने बलिपुर के लोगों से वापस घर आने की अपील भी की है, डीएसपी की हत्‍या के बाद आस पास के लोग अपना घर छोड़ कर भाग गये थे। अभी तक सीबीआई ने निलंबित पुलिस कर्मियों से पूछताछ भी की है आपको बता दें कि ये वही पुलिसकर्मी थे जो कि डीएसपी पर हमला होने पर उन्‍हें छोड़कर भाग गये थे। गौरतलब है कि इस मामले में राजा भइया को आरोपी बनाया गया है जिसके कारण उन्‍हें इस्‍तीफा भी देना पड़ा था।

गवाह न मिल पाने के कारण सीबीआई का काम और भी मुश्किल हो गया है। वहीं राजा भइया पर हत्‍या का आरोप लगाया गया था जिसके कारण उन्‍हें राज्‍यमंत्री के पद से इस्‍तीफा देना पड़ा था। इसके अलावा उन पर पहले से ही हत्‍या, अपहरण और मारपीट जैसे लगभग 45 आरोप हैं लेकिन कोई ठोस सबूत न होने की वजह से वह अब तक कानून की पकड़ से बाहर हैं। वहीं इस मामले में कोई गवाह न मिलने से जांच एजेंसी का काम मुश्किल होता जा रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+