अखिलेश की लापरवाही और बदइंतजामी से हुई मंदिर में भगदड़: भाजपा

लखनऊ। भारतीय जनता पार्टी ने कहा कि अखिलेश यादव सरकार के तुष्टीकरण नीति की वजह से प्रशासनिक लापरवाही बढ़ी, परिणाम तीर्थ यात्रियों को भी जान गवानी पड़ रही है। प्रदेश ईकाई के प्रवक्ता विजय बहादुर पाठक ने कहा कि सरकार आखिर घटनाओं से सबक क्‍यों नहीं ले रही है? बाराबंकी में हुए इस दुखद घटना पर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष लक्ष्मीकान्त बाजपेयी ने दुख व्यक्त किया है। प्रदेश भाजपा मुख्यालय पर संवाददाताओं से बातचीत में प्रदेश भाजपा प्रवक्ता विजय बहादुर पाठक ने कहा कि इलाहाबाद में मौनी अमवस्या के दौरान प्रशासनिक लापरवाही के चलते भदगड़ हुई। जिसमें 37 लोगों को अपनी जान गवानी पड़ी। उसी तरह की आज फिर लापरवाही हुई, जिसमें तीर्थ यात्रियों को अपनी जान गवानी पड़ी।

प्रशासन ने कुंभ के बाद होने वाले सबसे बड़े सालाना आयोजन महाशिवरात्रि के लिए कोई तैयारी नहीं की, नतीजा है कि शिवरात्रि में होने वाली कॉवर यात्रा प्रशासनिक लापरवाही और बदइंतजामी का शिकार रही, कहीं कॉवरियों पर पथराव हुआ, तो कहीं कॉवरियें मजबूरी में पथराव पर उतारू।

Barabanki Temple stampede

लखनऊ से सटे जनपद बाराबंकी के महत्वपूर्ण धार्मिक केन्द्र लोधेश्वर देव मन्दिर में जो कुछ हुआ। वह प्रशासनिक लावरवाही और बदइंतजामी का नतीजा है। उन्होंने कहा कि रविवार को लोधेश्वर महादेव बाराबंकी में प्रातः भगदड़ मची कई लोग घायल हुए है, तीर्थ यात्री भगदड़ के कारण काल के ग्रास बने। जहॉ पर भगदड़ हुई, वहॉ पर्याप्त पुलिस का इंतजाम भीड़ को देखते हुए नही किया गया।

जब प्रशासन की जानकारी में है कि महाशिवरात्रि पर वहां लगभग 20 से 25 जनपदों के लोग जलाभिषेक करने आते है। इनकी संख्या लगभग 5 से 8 लाख को भीतर होती है। तो फिर उसके अनुरूप व्यवस्था क्यों नही? श्री पाठक ने सवाल किया कि जब लोधेश्वर मंदिर की सारी व्यवस्था प्रशासनिक अधिकारियों के ही हाथ में है। वहॉ प्रशासक तैनात है, तो फिर क्यों यह आंकलन नहीं हो पाया कि भीड़ को कैसे नियंत्रित किया जाय। जिस दौरान हादसा हुआ उस समय, कौन-कौन से प्रशासनिक अधिकारी मौके पर कैम्प कर रहे थे। कितना पुलिस बल तैनात था।

रात्रि जब भीड़ बढ़ी तो उसे नियंत्रित करने के इंतजाम क्‍यों नहीं हुए। इसी प्रकार प्रशासनिक बदइंतजामी का शिकार संतकबीरनगर का तानेश्वर नाथ मन्दिर भी हुआ। वहां पुलिस बल के अभाव में भगदड़ मची पुलिसकर्मी भीड़ को नियंत्रित करने की बजाय डण्डा भांजते हुए नजर आये। भगदड़ हुई, लोग घायल हुए। प्रदेश प्रवक्ता ने लोधेश्वर महादेव (बाराबंकी) में घटी घटना की निन्दा करते हुए उच्चस्तरीय जॉच मांग की। मृतकों के परिजनों को 25 लाख रूपये मुआवजा तथा घायलों के निशुल्क इलाज की व्यवस्था की जाय। प्राथमिक तौर पर जिम्मेदार अधिकारियों पर तत्काल कार्यवाही की जाय।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+