ड्रग्स तस्करी में शामिल हैं विजेन्द्र कुमार?
नई दिल्ली। एक बार फिर से खेल महकमे में सनसनी मच गयी है वजह है ड्रग्स तस्करी के मामले में देश के जाने-माने बॉक्सर विजेंदर सिंह का नाम आना। हालांकि विजेन्द्र सिंह की ओर से लगातार कहा जा रहा है कि यह उन्हें और उनके परिवार को बदनाम करने की साजिश है लेकिन अभी भी कुछ तय नहीं है। फिलहाल मामला जांच के अधीन है। यह घटना कई सवाल खड़े करती है कि तस्कर के घर के सामने बॉक्सर विजेन्द्र सिंह की पत्नी की कार क्या कर रही थी?
जो खबरें टीवी पर प्रसारित हो रही हैं उनके मुताबिक कथित रूप से गिरफ्तार तस्कर जो कि एनआरआई है ने कहा है कि वो कई बार विजेन्द्र कुमार से मिल चुका है और अक्सर मिलता रहता है।
मालूम हो कि पुंजाब पुलिस ने एनआरआई के घर से 130 करोड़ के ड्रग्स को बरामद किया है। एनआरई के घर के सामने से विजेंद्र सिंह की पत्नी अर्चना के नाम की कार मिली है इसलिए बॉक्सर शक के घेरे में हैं।
लोगों ने कहना शुरू कर दिया है कि क्या भारत का स्टार बॉक्सर ड्रग्स का बिजनेस और सेवन करता है? फिलहाल जांच जारी है और बिना नतीजों के कुछ भी कहना जल्दबाजी होगी।













Click it and Unblock the Notifications