कुंडा पहुंची CBI की टीम, गिरफ्तार हो सकते है राजा भैया

सीबीआई की जांच शुरु होने के बाद ममले में मुख्य अभियुक्त और यूपी के मंत्री रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया पर गिरफ्तारी की तलवार लटक रही है। माना जा रहा है कि राजा भैया को जल्द ही गिरफ्तार किया जा सकता है। अगर ऐसा होता है तो सपा सरकार की मुसिबतें और बढ़ सकती है। माना जा रहा है कि अब तक गिरफ्तारी से बच रहे राजा भैया से कुंडा पहुंची सीबीआई की टीम हिरासत में लेकर पूछताछ कर सकती है। उनपर शदीह डीएसपी जियाउल हक की पत्नी परवीन आजाद ने हत्या का आरोप लगाया है।
सीबीआई ने अलग-अलग 6 धाराओं के साथ राजा भैया पर एफआईआर दर्ज की है। राजा भैया पर घातक हथियारों के साथ प्रदर्शन, गैरकानूनी तरीके से भीड़ इकट्ठा करना, हत्या का आरोप, शांतिभंग करने के लिए उकसाना, धमकी देना और आपराधिक साजिश रचने का आरोप लगाया गया है। सीबीआई की टीम इन्हीं धाराओं के तहत माले की जांच कर रही है। आज सीबीआई की टीम घटनास्थल का दौरा भी करेंगी। दरअसल जिस दिन कुंडा के डीएसपी जियाउल हक की हत्या हुई थी, उसी दिन बलीपुर गांव के प्रधान नन्हे लाल यादव और उसके भाई की भी हत्या की गई थी। जिसके बाद डीएसपी को गोली मारी गई।












Click it and Unblock the Notifications