भारत की 20 सबसे लोकप्रिय महिलाओं में सोनिया गांधी

नई दिल्ली। भले ही कई घोटालों के चलते यूपीए की छिछालेदर हो रही हो और विपक्ष यूपीए सुप्रीमो सोनिया गांधी पर घोटालों के आरोपियों को बचाने का आरोप लगा रहा हो बावजूद इसके यूपीए अध्यक्ष सोनिया गांधी 2012 में भारत की 20 सबसे लोकप्रिय महिलाओं की सूची में पहले नंबर पर हैं। उद्योग मंडल एसोचैम तथा जी बिजनेस न्यूज चैनल की ओर से कराये गये एक सर्वें में यह बात सामने आयी है।

इस लिस्ट में पहला नंबर सोनिया गांधी का, दूसरा आईसीआईसीआई एमडी चंदा कोचर का, तीसरा पेप्सीको की मुखिया इंदिरा नूयी का, चौथा बायोकान की प्रबंध निदेशक किरण मजूमदार का, पांचवा नंबर पूर्व विश्वसुंदरी ऐश्वर्या राय बच्चन का, छठां नंबर एक्सिस बैंक की सीईओ शिखा शर्मा का, सातवां नंबर अभिनेत्री विद्या बालन का, आठवांनंबर मुक्केबाज एमसी मैरीकोम,नौवां नंबर साइना नेहवाल का और दसवां नंबर भारत की पहली महिला आईपीएस किरण बेदी का है।

इस सर्वे में मैट्रो शहर की 2000 महिलाओं ने भाग लिया।

आईये आपको बताते हैं सोनिया गांधी के बारे में दिलचस्प बातें..

सोनिया गांधी सबसे लोकप्रिय महिला

सोनिया गांधी सबसे लोकप्रिय महिला

सोनिया गांधी (एन्टोनिया मैनो) का जन्म वैनेतो, इटली के क्षेत्र में विसेन्ज़ा से 20 कि. मी दूर स्थित एक छोटे से गाँव लूसियाना में हुआ था। उनके पिता स्टेफ़िनो मायनो एक भवन निर्माण ठेकेदार थे और भूतपूर्व फासिस्ट सिपाही थे जिनका निधन 1983 में हुआ। उनकी दो बहने हैं।

सोनिया गांधी सबसे लोकप्रिय महिला

सोनिया गांधी सबसे लोकप्रिय महिला

1964 में वे कैम्ब्रिज विश्वविद्यालय में बेल शैक्षणिक निधि के भाषा विद्यालय में अंग्रेज़ी भाषा का अध्ययन करने गई जहाँ उनकी मुलाकात राजीव गांधी से हुई जो कि उस समय ट्रिनिटी विद्यालय, कैम्ब्रिज में पढ़ते थे।

1968 में दोनों का विवाह हुआ जिसके बाद वे राजीव गांधी की माता, इंदिरा गांधी के साथ भारत में रहने लगीं। उनकी दो संताने हैं - पुत्र राहुल गांधी और पुत्री प्रियंका गांधी वड्रा जिनका विवाह रॉबर्ट वाड्रा से हुआ है। राजीव गाँधी के साथ विवाह होने के काफी समय बाद उन्होंने1983 में भारतीय नागरिकता स्वीकार की।

सोनिया गांधी सबसे लोकप्रिय महिला

सोनिया गांधी सबसे लोकप्रिय महिला

सोनिया गांधी पर लाभ के पद पर होने के साथ लोकसभा का सदस्य होने का आक्षेप लगा जिसके फलस्वरूप 23 मार्च 2006 को उन्होंने राष्ट्रीय सुझाव समिति के अध्यक्ष के पद और लोकसभा का सदस्यता दोनों से त्यागपत्र दे दिया।

20 सबसे लोकप्रिय महिलाओं में सोनिया गांधी

20 सबसे लोकप्रिय महिलाओं में सोनिया गांधी

मई 2006 में वे रायबरेली, उत्तरप्रदेश से पुन: सांसद चुनी गई और उन्होंने अपने समीपस्थ प्रतिद्वंदी को चार लाख से अधिक वोटों से हराया। 2009 के लोकसभा चुनाव में उन्होंने फिर यूपीए के लिए देश की जनता से वोट मांगा. एकबार फिर यूपीए ने जीत हासिल की और सोनिया यूपीए की अध्यक्ष चुनी गई।

सोनिया गांधी सबसे लोकप्रिय महिला

सोनिया गांधी सबसे लोकप्रिय महिला

सोनिया गांधी ने अपने स्वर्गीय पति राजीव गांधी पर दो पुस्तकें लिखी हैं -जिनका नाम Rajiv और Rajiv's World है। उन्होंने जवाहरलाल नेहरू और इन्दिरा गांधी के बीच 1922 से 1964 तक लिखे गये पत्रों के दो खण्डों का संपादन भी किया है - Freedom's Daughter, Two Alone, Two Together

सोनिया गांधी सबसे लोकप्रिय महिला

सोनिया गांधी सबसे लोकप्रिय महिला

सोनिया गांधी अक्टूबर 1999 में बेल्लारी, कर्नाटक से और साथ ही अपने दिवंगत पति के निर्वाचन क्षेत्र अमेठी, उत्तर प्रदेश से लोकसभा के लिए चुनाव लड़ीं और करीब तीन लाख वोटों की विशाल बढत से विजयी हुईं।

सोनिया गांधी सबसे लोकप्रिय महिला

सोनिया गांधी सबसे लोकप्रिय महिला

16 मई 2004 को सोनिया गांधी 16-दलीय गंठबंधन की नेता चुनी गई जो वामपंथी दलों के सहयोग से सरकार बनाता जिसकी प्रधानमंत्री सोनिया गांधी बनती। सबको अपेक्षा थी की सोनिया गांधी ही प्रधान मंत्री बनेंगी लेकिन 18 मई को उन्होने पीएम की कुर्सी पर मनमोहन सिंह को बैठाकर पार्टी से उनका समर्थन करने की अपील की।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+