मारूति सुजुकी • गुड़गांव संयंत्र में पेट्रोल कारों का उत्‍पादन बंद

देश की सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी मारुति सुजुकी इस समय परेशानियों के दौर से गुजर रही है। मारुति सुजुकी ने पेट्रोल कारों की बिक्री में आई गिरावट को देखते हुए कल यानी की शनीवार को अपने गुड़गांव संयंत्र में पेट्रोल कारों के उत्‍पादन को बंद करने का निर्णय लिया है। मारुति सुजुकी द्वारा प्राप्‍त जानकारी के अनुसार कल गुड़गांव संयंत्र में काम किया जायेगा लेकिन पेट्रोल वैरिएंट की कारों का उत्‍पादन कार्य ठप्‍प रहेगा।

आपको बता दें कि बीते कुछ वर्षो से देश में पेट्रोल की कीमत में लगातार आ रहे उछाल के चलते देश भर के वाहन निर्माता परेशान है। इसका मुख्‍य कारण यह है कि देश में पेट्रोल कारों की मांग घट गई है और डीजल कारों की मांग बढ़ गई है। जिसके कारण देश भर के शोरूमों में पेट्रोल कारों का स्‍टॉक लगातार बढ़ता जा रहा है। इसी को ध्‍यान में रखकर मारुति सुजुकी ने पेट्रोल कारों के उत्‍पादन को रोकने का फैसला किया है।

गौरतलब हो कि गुड़गांव संयंत्र में मारुति सुजुकी के कई मॉडलों का उत्‍पादन किया जाता है। जो कि कल नहीं होगा, हालांकि अभी इस बारें में कंपनी की तरफ से कोई आधिकारिक सूचना नहीं दी गई है कि संयंत्र में उत्‍पादन कार्य कब तक बंद रहेगा। वहीं कंपनी के मनेसर संयंत्र में उत्‍पादन कार्य बदस्‍तूर जारी रहेगा, क्‍योंकि कंपनी वहां पर डीजल कारों का उत्‍पादन करता है।

मारुति सुजुकी लंबे अर्से परेशानियों के दौर से गुजर रही है। बीते फरवरी माह में मारुति ने बिक्री में 7.89 फीसदी की गिरावट दर्ज की थी, उस दौरान कंपनी ने कुल 1,09,567 गाड़ियों की बिक्री की थी। वहीं पिछले वर्ष के इसी माह के दौरान कंपनी ने 1,18,949 गाड़ियों की बिक्री दर्ज की थी। पेट्रोल कारों की मांग में आई गिरावट के कारण लगभ सभी वाहन निर्माता परेशान हैं, लेकिन मारुति सुजुकी सबसे ज्‍यादा पेट्रोल कारों का उत्‍पादन करती है इसलिए कंपनी ने उत्‍पादन कार्य बंद किया है।

देश की यात्री कार वर्ग की अग्रणी कंपनी मारुति सुजुकी इंडिया लिमिटेड के हरियाणा में गुड़गांव स्थित प्लांट में कल पेट्रोल से चलने वाली कारों का उत्पादन बंद रहेगा।
कंपनी के एक अधिकारी ने बताया कि गुड़गांव स्थित प्लांट में शनिवार को पेट्रोल कारों का उत्पादन नहीं किया जाएगा। देश का यात्री वाहन उद्योग पिछले एक दशक की मंदी से गुजर रहा है। आर्थिक मंदी और मांग में कमी के चलते कारों की मांग में तेजी से कमी आई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+