डीएसपी के साथ पहले हुई मारपीट फिर मारी गई गोली

 zia ul haq
लखनऊ। कुंडा के डीएसपी के पोस्टमार्टम रिपोर्ट के सामने आने के बाद कई अहम खुलासे हुए है जिसके बाद जियाउल हक हत्याकांड में नया मोड़ आ गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में इस बात का किया गया है कि पहले डीएसपी हक को बुरी तरह पीटा गया और उसके बाद गोली मारी गई।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट में इस बात का भी खुलासा हुआ है।यूपी के प्रतापगढ़ में पिछले शनिवार को भीड़ के हाथों शहीद हुए डीप्टी एसपी के शव पर करीब 12 जख्म पाये गये हैं। उनमें से दो निशान गोली लगने और फिर उसके बाहर निकलने के थे। रिपोर्ट पर शक जाहिर करते हुए शहीद डीएसपी हक की पत्नी परवीन आदाज ने दोबारा से पोस्टमार्टम कराने की मांग की है। जब उनसे इस बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि यह तफ्तीश करने वाले अधिकारी पर निर्भर करेगा और इसके लिये अदालत की मंजूरी भी जरूरी होगी।

इससे पहले यूपी के अपर पुलिस महानिदेशक (कानून-व्यवस्था) अरुण कुमार ने बताया था कि शहीद पुलिस अफसर के शव की पोस्टमार्टम रिपोर्ट के मुताबिक उन्हें सिर्फ एक गोली मारी गयी थी। पीठ पर मारी गयी गोली सीने को चीरते हुए बाहर निकल गयी। साथ ही उन्होंने ये बात भी साफ तौर पर कहा था कि जबतक वो गोली नहीं मिल जाती ये नहीं कहा जा सकता है कि वो गोली उनकी सरकारी रिवाल्वर से चली थी। दरअसल अबतक शहीद डीएसपी का सर्विस रिवॉल्वर, उनका मोबाइल फोन और कैमरा गायब है। जिसकी तलाश जारी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+