शिकागो में अप्रवासी भारतीयों को संबोधित करेंगे मोदी
नई दिल्ली। वॉर्टन स्कूल में भाषण रद्द होने के बाद गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को शिकागो में रहने वाले अप्रवासी भारतीयों को संबोधित करेंगे। गौरतलब है कि मोदी को 23 मार्च को वार्टन इंडिया इकोनॉमिक फोरम को संबोधित करना था लेकिन छात्रों और प्रोफेसरों के विरोध के चलते उनके भाषण को रद्द कर दिया गया। हालांकि अभी भी वार्टन स्कूल फोरम के आयोजन में दिक्कतें आ रही है। मोदी की जगह भाषण देने के लिए बुलाए गये अरविंद केजरीवाल ने अभी इसके लिए हां नहीं की है, वहीं शिवेसना नेता सुरेश प्रभु ने भी इस फोरम से अपना नाम वापस कर लिया है।
वॉर्टन स्कूल में मोदी का भाषण रद्द होने के बाद केंद्रीय मंत्री शशि थरूर ने भी मोदी को समर्थन देते हुए कहा है कि अगर भाषण आयोजित किया गया था तो उसे पेश करने के लिए इजाजत भी दी जानी चाहिए थी। हालांकि उन्होने यह भी कहा कि यह उनके निजी विचार है। इसे पार्टी से नहीं जोड़ा जाना चाहिए।
मोदी को जर्मनी का भी समर्थन मिल रहा है, भारत में जर्मनी के राजदूत माइकल स्टेनर का कहना है कि मानवाधिकार और भाजपा नेता की छवि को आपस में जोड़कर नहीं देखा जाना चाहिए। उन्होने यह भी कहा कि किसी को भी मानवाधिकारों का हवाला देकर किसी से बात करने से नहीं रोंका जाना चाहिए।
वार्टन स्कूल में मोदी का भाषण रद्द होने पर भाजपा ने भी इसकी कड़ी निंदा की थी।













Click it and Unblock the Notifications