केजरीवाल देंगे अमेरिका के वॉर्टन फोरम में लेक्चर
नई दिल्ली। इस माह के अंत में गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी को अमेरिका के वार्टन इंडिया इकोनॉमिक फोरम में लेक्चर देना था लेकिन कुछ छात्रों और प्रोफेसरों के विरोध के चलते उनके लेक्चर को रद्द कर दिया गया। अब इसके लिए आम आदमी पार्टी के नेता अरविंद केजरीवाल को चुना गया है। हालांकि वॉर्टन ने यह साफ तौर पर कह दिया है कि केजरीवाल को मोदी की जगह नहीं बुलाया गया है। केजरीवाल 23 मार्च को वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिये फोरम को संबोधित करेंगे। अभी तक इस संबंध में कुछ नहीं कहा गया है कि मोदी की जगह यहां कौन आएगा?
इधर मोदी के भाषण को रद्द करने पर भाजपा ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है और कहा है कि अमेरिका इस मसले पर दोहरा मापदंड अपना रहा है। कुछ लोगों के मात्र विरोध करने से ऐसा नहीं होना चाहिए था। इस पर सफाई देते हुए वार्टन के प्रोफेसरों का कहना है कि ऐसा गुजरात दंगों में उनकी भूमिका के कारण किया गया है।

फोरम का मानना है कि अगर मोदी का लेक्चर यहां आयोजित किया गया तो इसका विरोध हो सकता है और लोग लेक्चर का बहिष्कार कर सकते है। अत: हमने मोदी के लेक्चर को नहीं आयोजित करने का फैसला किया है।
अभी तक यह भी नहीं साफ किया गया है कि अरविंद केजरीवाल समारोह के मुख्य वक्ता होंगे या नहीं।












Click it and Unblock the Notifications