महाराष्ट्र: MNS कार्यकर्ताओं की गुंडागर्दी, यूपी-बिहार के लोगों पर हमला

इस गुंडागर्दी को समाजसुधार का जामा पहनाते हुए एमएनएस कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया है कि छात्र दाखिले के लिए फर्जी मेडिकल सर्टिफिकेट का इस्तेमाल कर रहे थे। वहीं एमएनएस के इस बदसलूकी और गुंडागर्दी के खिलाफ आवाज उठनी शुरू हो गई है। जेडीयू नेता शरद यादव ने मांग की है कि दोषियों पर महाराष्ट्र सरकार कार्रवाई करे।
जेडीयू नेता शिवानंद तिवारी ने सवाल उठाया कि क्या बिहार देश का हिस्सा नहीं है। बीजेपी ने भी एमएनएस की गुंडागर्दी के लिए महाराष्ट्र सरकार को कोसा। बीजेपी नेता मुख्तार अब्बास नकवी ने कहा कि आखिर क्यों बेकसूर लोग सताए जा रहे हैं। दोषियों के खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए।












Click it and Unblock the Notifications