हैदराबाद विस्फोट का संदिग्ध आतंकी मंजर इमाम रांची से गिरफ्तार

राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने इमाम की गिरफ्तारी के लिए कई प्रयास किए थे। रांची के बरियातू का रहने वाला इमाम अहमदाबाद में 26 जुलाई, 2008 को हुए विस्फोट के सिलसिले में भी वांछित है। सोमवार को उसे रांची की स्थानीय अदालत में पेश कर पूछताछ के लिए रिमांड पर लिये जाने की संभावना है। जांच एजेंसियों के मुताबिक मंजर इमाम की इंडियन मुजाहिद्दीन में अहम भूमिका है।
सूत्रों के मुताबिक 18 फरवरी को मंजर इमाम हैदराबाद में मौजूद था। जांच एजेंसियों का ये भी कहना है कि मंजर पुणे में जर्मन बेकरी ब्लास्ट केस में भी शामिल था और उसकी तलाश जारी थी। कई महीनों से मंजर फरार था। मंजर से हैदराबाद धमाके के बारे में पूछताछ की जा रही है। 18 जनवरी को मंजर हैदराबाद में ही था।












Click it and Unblock the Notifications