उमर अब्दुल्ला ने आंतकी अफजल गुरु को कहा 'साहिब'

दरअसल अफजल गुरु को संसद हमले का दोषी मानते हुए उसे 9 फरवरी को फांसी दी गई थी। जिसके बाद कई दिनों तक घाटी में कर्फ्यू लगा रहा , लेकिन जब विधानसभा में विपश्री पार्टी पीडीपी ने मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला पर अफजल गुरु की जान न बचाने का आरोप लगाया तो उमर अब्दुल्ला का गुस्सा फूट गया। गुस्से से आग बबूला उमर अब्दुल्ला कहा कि यहां ऐसे बताया जा रहा है जैसे मैं ही उसकी मौत के लिए जिम्मेदार हूं।
अफजल गुरु को फांसी दिए जाने के बाद कश्मीर घाटी में बिगड़े हालात से निपटने में सरकार की भूमिका की तारीफ करते हुए उमर ने कहा कि सरकार ने वही रकिया जो उसे उस समय उचित लगा य़ उन्होंने कहा कि प्रदेश में शांति बनाए रखने के लिए ये कदम उठाए गए थे। उमर अब्दुला ने अफजल गुरु की फांसी को राजनीतिक साजिश बताया। विपक्षी पार्टी पीडीपी की तीखी आलोचना करते हुए उन्होंने कहा कि पीडीपी अपने निहित स्वार्थ के लिए ऐसे वाकयों को इस्तेमाल करना चाहती है।












Click it and Unblock the Notifications