23 मार्च से दिल्‍ली सरकार के खिलाफ अनशन करेंगे अरविंद केजरीवाल

नई दिल्‍ली। आम आदमी पार्टी नेता अरविंद केजरीवाल ने दिल्‍ली में बिजली के बढ़ते दामों के खिलाफ 23 मार्च से अनशन करने की घो‍षणा की है। आज मीडिया कर्मियों से बात करते हुए केजरीवाल ने कहा कि मुख्‍यमंत्री शीला दीक्षित और प्राइवेट कंपनियां मिलकर साजिश कर रही हैं। जिसके के कारण आम आदमी को बिल के रूप में अधिक दाम चुकाने पड़ रहे हैं। उन्‍होने कहा कि आम आदमी सरकार के खिलाफ बोलने से डरता है।

केजरीवाल ने यह अनशन भगत सिंह के शहीदी दिवस पर प्रारम्‍भ करने का ऐलान किया है। अरविंद केजरीवाल ने यह भी बताया कि दिल्‍ली के लोग सरकार के खिलाफ नहीं बोल रहे हैं क्‍योंकि उन्‍हें डर है कि ऐसा करने से उनके घरों के कनेक्‍शन काट दिये जायेंगे। हमारा यह अनशन लोगों के दिलों से सरकार के डर को निकालना है।

केजरीवाल ने हालांकि यह बताने से इनकार कर दिया कि वह आने वाले विधानसभा चुनाव में शीला दीक्षित के क्षेत्र से लड़ेंगे या नहीं। राजनीति विश्‍लेषक केजरीवाल के इस कदम को चर्चा में बने रहने के लिए उठाये गये कदम के तौर पर देख रहे हैं।

केजरीवाल का कहना है कि 23 मार्च को लोग घरों से निकलेंगे और सरकार के खिलाफ प्रदर्शन करेंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+