नरेंद्र मोदी ने कहा कांग्रेस के नाइट वॉचमैन हैं मनमोहन
नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी में गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी ने प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को नाइट वॉचमैन करार दिया है। उन्होंने कहा कि देश की जनता ने कांग्रेस को और कांग्रेस ने मनमोहन को नाइट वॉचमैन चुन लिया तब जाकर देश को अहससा हुआ कि यह रात कितनी लंबी है।
राष्ट्रीय कार्यकारिणी में मोदी ने कहा, "कांग्रेस में एक परिवार के लिये कांग्रेस के हितों की बलि चढ़ाना वहां की प्रथा रही है। अब अध्यक्ष पद को ही ले लीजिये। वो समय आपको याद है, जब सीताराम केसरी को अध्यक्ष बनाया गया, तब क्या किसी को लगता था कि कांग्रेस का अध्यक्ष है। ऐसा लगता था कोई नाइट वॉचमैन बैठा हो। उस समय इसलिये मजबूत व्यक्ति को नहीं बैठाया गया, ताकि कोई परिवार पर हावी न हो जाये। सीताराम केसरी को दफ्तर से उठाकर फेंक दिया गया। पार्टी कार्यालय पर कब्जा कर लिया गया।"

मोदी ने आगे कहा, "सबकुछ हड़पने के बाद सरकार बनाने की नौबत आयी। तब यह सोचा गया कि ऐसा प्रधानमंत्री खोजा जाये, जिससे एक परिवार अपने सारे काम करवा ले। इसलिये एक ओर नाइट वॉचमैन। देश ने सोचा नहीं था कि रात इतनी लंबी होगी। दुनिया समझे ऐसी कोई इक्नॉमिक्स की भाषा बोल पायें, ऐसा एक बफर सिस्टम बनायें। ऐसा करने के लिये कि परिवार नजर न आये और पीएम कुछ कर न पायें और मनमानी चलती रहे। इसीलिये फाइव स्टार एक्टिविस्ट बुलाये गये। ये फाइव स्टार एक्टिविस्ट अपनी मनमाने ढंग से उड़ाते रहे।"
उन्होंने कहा, "अगर प्रणाब मुखर्जी को प्रधानमंत्री बनाया होता तो शायद इतनी बर्बादी नहीं होती। क्योंकि वो जमीन से जुड़े इंसान थे। लेकिन अगर प्रणब दा सफल हो जायें, तो परिवार का क्या हो। इसलिये उन्होंने नाइट वॉचमैन खोजा। इतना ही नहीं मित्रों देश ने बहुत प्रधानमंत्री देखे और अधिकतम प्रधानमंत्री कांग्रेस गोत्र के पीएम थे। देश को एक ही पीएम मिले जिनका गोत्र कांग्रेस को नहीं मिला, वो थे अटल बिहारी वाजपेयी।"
कार्यकर्ताओं का मनोबल ऊंचा करते हुए मोदी ने कहा, "जब तक मोरारजी देसाई थे, जब तक चंद्रशेखर, वीपी सिंह, आदि तब प्रधानमंत्री बने जब कांग्रेस से बाहर निकल आये। कांग्रेस एक दीमक की तरह फैल गई है। भारतीय जनता पार्टी को इस दीमक को खत्म करने में कड़ी मशक्कत करनी होंगी। इसे एक तरफ मारो तो दूसरी तरफ निकल आती है। इसे नष्ट करने के लिये एक ही दवायी है। वो है भाजपा कार्यकर्ताओं का पसीना।"












Click it and Unblock the Notifications