हिंसा की आग से जला बांग्‍लादेश, लोग भारत की तरफ शरण के लिए भागे

महादीपुर (बांग्‍लादेश बॉर्डर)। बांग्‍लादेश के जमात ए इस्‍लामी दल के नेता दिलावर हुसैन को मौत की सजा सुनाये जाने के बाद उनके कट्टरपंथी समर्थक सड़कों उतर आये और हिंसा शुरू कर दी। जिसमें अब तक 46 लोग मारे जा चुके हैं। मजबूरन बांग्‍लादेशी शरण पाने के लिए भारतीय सीमाओं की तरफ बढ़ रहे है।

गौरतलब है कि दिलावर हुसैन सईदी एक वॉर क्रिमिनल हैं। उनको बांग्‍लादेश मे मौत की सजा सुनाई गयी। जिससे नाराज उनके हजारों समर्थकों ने हिंसा शुरू कर दी। कट्टरप‍ंथियों ने मंदिरों और मस्जिदों को भी नहीं छोड़ा, दुकानें और घर जला दिये।

73 वर्षीय दिलावर हुसैनी सईदी के बारे में कहा जाता है कि उनकी एक परचून की दुकान थी लेकिन 42 वर्ष पहले बांग्‍लादेश बनने के समय उन्‍होने मौके का फायदा उठाकर काफी लूटपाट की और अरबों रूपये की अकूत सम्‍पत्ति बना ली थी। अत: उन्‍हें युद्ध अपराध के कारण मौत की सजा सुनाई गई है।

बताया जा रहा है कि यह हिंसा अब तक बांग्‍लादेश के 15 जिलों में फैल चुकी है और पूरा देश हिंसा की चपेट में है। लोग सुरक्षित स्‍थानों की ओर पलायन कर रहे हैं। यह लोग शरण पाने के लिए भारतीय सीमाओं की ओर बढ़ रहे हैं। भारत के सीमा सुरक्षा बलों का कहना है कि हमने इसके पहले लोगों को इतनी बड़ी संख्‍या में सीमाओं की तरफ आते हुए नहीं देखा है।

बांग्‍लादेश में कट्टरपंथियों के प्रति युवाओं का असंतोष पहले ही देखा जा रहा था जो सरकार से युद्ध अपराधियों को सजा दिये जाने की मांग कर रहे थे। इसके लिए 24 दिन पहले ही उन्‍होने ढाका के शाहबाग चौक पर जमा होना शुरू कर दिया था। बांग्‍लादेश में इस समय अवागी लीग की सरकार है। कट्टरपंथी सत्‍तारूढ़ पार्टी के समर्थकों को भी निशाना बना रहे है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+