'बजट से वोट जुटाने की तैयारी में कांग्रेस'
नई दिल्ली। गुरूवार को देश के वित्तमंत्री पी चिदंबरम ने जो बजट पेश किया है वो केवल वोट जुटाने का एक जरिया मात्र है जिसे आम जनता भी अच्छी तरह समझती है और वो इस बार उसके झांसे में आने से रही।
यह कहना है लेफ्ट का,जिसने यह बात एक टीवी चैनल पर बजट से संबंधित प्रोग्राम में बहस के दैरान कही। त्रिपुरा में जीत का परचम लहराने वाली लेफ्ट ने कहा कि जो बजट पेश किया गया है वो बकवास ही नहीं महाबकवास है। युवाओं औऱ महिलाओं को खुश करके चिंदरम सोच रहे हैं कि देश में फिर से यूपीए का राज हो जायेगा।
आपको बता दें कि गुरूवार को पेश हुए यूपीए 2 के बजट में युवाओं और महिलाओं के लिए काफी योजनाओं की घोषणा हुई है। कल बजट पढ़ते समय वित्तमंत्री ने कहा था कि मैं आज तीन मुख्य चेहरों पर ध्यान केंद्रित करना चाहूंगा। पहला- महिला का- खिलाड़ी, बालिका, मां, बहन सभी इसमें आती हैं दूसरा- युवा हमारी आकाक्षाओं का चेहरा तीसरा- गरीब का चेहरा, जो सरकार की ओर देखता है मदद के लिये।

कई ऐसे कदम उठा रहे हैं, कई उठाये जायेंगे। कई एनजीओ इसमें शामिल हैं। उन्हें समर्थन देना हमारा कर्तव्य है। निर्भय निधि कहा जा रहा है। इसके लिये एक हजार करोड़ की निधि का प्रस्ताव। मैं महिलाओं के लिये पहला सरकारी बैंक खोलने की घोषणा करता हूं, जिसके लिये 1 हजार करोड़ रुपए आवंटित किया जाता है। अक्टूबर 2014 तक खुल जायेगा।












Click it and Unblock the Notifications