भरी विधानसभा में विधायक को मारा थप्‍पड़

जम्‍मू। आज जम्‍मू कश्‍मीर विधानसभा में अफजल गुरू को फांसी दिये जाने के मुद्दे पर जमकर हंगामा हुआ। जिसके कारण सदन की कार्यवाही रोंकनी पड़ी। इस मुद्दे पर विवाद इतना ज्‍यादा बढ़ गया कि एक निर्दलीय विधायक इंजीनियर रशीद ने अफजल को फांसी दिये जाने के मुद्दे का समर्थन करने पर भाजपा विधायक चौधरी सुखनंदन को थप्‍पड़ जड़ दिया और साथ ही यह भी चेतावनी दी कि अफजल को फांसी दिये जाने का हिसाब देना ही होगा। रशीद ने केंद्र सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि कांग्रेस ने नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री बनने से रोकने के लिए अफजल को फांसी दे दी जबकि सारा हिंदुस्‍तान नहीं चाहता था कि अफजल को फांसी दी जानी चाहिए।

रशीद जम्‍मू कश्‍मीर के एक निर्दलीय विधायक हैं और अफजल को फांसी दिये जाने से आक्रोशित हैं। उन्‍होने सरकार को ललकारते हुए कहा कि आप कितने अफजल मारोगे। हर एक घर में अफजल पैदा होगा।

वहीं पीडीपी की अध्‍यक्षा महबूबा मुफ्ती ने अफजल को फांसी से न बचा पाने के लिए मुख्‍यमंत्री उमर अब्‍दुल्‍ला को दोषी करार दिया। संसद भवन पर हमले के आरोपी अफजल को फांसी दिये जाने के बाद भले ही केंद्र सरकार इसे अपनी सफलता के तौर पर ले रही हो लेकिन कश्‍मीर में इस मुद्दे पर अभी भी अलग-अलग राय बनी हुई है। वहां के कई राजनेता अफजल को फांसी दिये जाने का विरोध कर रहे हैं।

आज जम्‍मू कश्‍मीर विधानसभा बजट का पहला दिन था जो कि हंगामे की भेंट चढ़ गया, हालांकि हंगामें के बीच राज्‍यपाल एनएन वोहरा ने अपना अभिभाषण पूरा किया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+