सीबीएसई की 10वीं व 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं आज से शुरू

CBSE board exams for Class 10th, 12th begin today
नई दिल्ली। आज से देश के सबसे मशहूर बोर्ड सीबीएसई की 10वीं व 12वीं की परीक्षाएं शुरू हो गयी हैं। देश में परीक्षाएं शांति और बढि़या ढंग से हों इसकी पूरी व्यवस्था की गयी है। आज सुबह साढ़े दस बजे से एग्जाम शुरू हो गये हैं।

आपको बता दें कि इस साल 10वीं व 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं में कुल 22 लाख 1237 परीक्षार्थियों की किस्मत का फैसला होगा। दसवीं के लिए 22 लाख 1237 परीक्षार्थी और 12वीं के लिए 9 लाख 42 हजार 35 बच्चे परीक्षा दे रहे हैं।

आपको बता दें कि दसवीं की परीक्षा 15 मार्च को खत्म हो जायेंगी जबकि 12 वीं की परीक्षा 17 अप्रैल को खत्म होगी। सीबीएससी ने बच्चों और उनके अभिभावकों की सुविधा के लिए अपना हेल्पलाइन नंबर 1800-11-8004 भी शुरू किया है जिस पर किसी भी वक्त कॉल किया जा सकता है।

परीक्षा अच्छे ढंग से हो इसके लिए पुलिस प्रशासन भी काफी मुस्तैद है। जो पुलिस कर्मचारी परीक्षा केन्द्रों के लिए ड्यूटी दे रहे हैं उन्हें परीक्षा केन्द्रों के अंदर नहीं जाने का आदेश है ताकी कोई भी अपनी ड्यूटी से बेईमानी ना कर पायें।

यही नहीं परीक्षा केन्द्रों के अदंर मोबाइल फोन वर्जित है। टीचरों को भी सख्त हिदायत दी गयी है वो मोबाइल फोन बंद रखे परीक्षा के दौरान और कोई भी टीचर अपने विषय वाले दिन ड्यूटी नहीं करेगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+