बीजेपी की राष्ट्रीय बैठक में तय होगी मोदी की भूमिका
ऐसा कहा जा रहा है कि इस मीटिंग में आंतरिक सुरक्षा, आर्थिक मंदी और भारत पाकिस्तान समेत कई मुद्दों पर चर्चा हो सकती है साथ ही यूपीए सरकार को किन मुद्दों पर घेरा जाएगा, इस विषय पर भी चर्चा होगी।
अगर राजनीतिक विश्लेषकों की मानें तो यह बैठक भाजपा के लिए बेहद अहम है, हालांकि उनका यह भी मानना है कि भाजपा प्रधानमंत्री पद के लिए किसी उम्मीदवार का नाम फाइनल नहीं करेगी बल्कि नरेंद्र मोदी और मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को केंद्रीय संसदीय बोर्ड में शामिल किया जा सकता है। राष्ट्रीय कार्यकारिणी परिषद कुल मिलाकर नौ सत्र होंगे जिनमें यूपीए सरकार की कमियों को लोगों के सामने रखे जाने पर भी चर्चा होगी है।
भाजपा नेताओं का यह भी मानना है लोकसभा चुनाव समय से पहले भी हो सकते हैं जिसके लिए पार्टी अपनी सभी तैयारियां कर लेना चाहती है। भाजपा के लिए सबसे बड़ी चुनौती कर्नाटक में पार्टी नेतओं के चल रहे विवादों का निपटारा करना है, दक्षिण भारत में कर्नाटक ही एक ऐसा राज्य है जहां भाजपा सत्ता में है और जून तक सरकार का कार्यकाल पूरा हो जाएगा अत: बैठक में भाजपा की फिर कर्नाटक सत्ता में वापसी सुनिश्चित कराने के लिए योजना तैयार की जाएगी।













Click it and Unblock the Notifications