आम बजट 2013: अर्थशास्त्रियों के अनुमान

नई दिल्‍ली (वनइंडिया ब्‍यूरो)। केंद्रीय वित्‍तमंत्री पी चिदंबरम लोकसभा में कुछ ही देर में आम बजट 2013 पेश करेंगे। बजट कैसा होगा इस बारे में पूरा देश जानना चाहता है। हम आपके लिये लाये हैं वो अनुमान जो देश के अर्थशास्त्रियों ने लगाये हैं। पहला अनुमान यह कि यूपीए सरकार मिडिल क्‍लास को खुश करने की पूरी कोशिश करेगी।

असल में यूपीए सरकार गुजरात के नक्‍शेकदम पर चलना चाहेगी वहां भी मिडिल क्‍लास को फोकस कर नरेंद्र मोदी को सफलता हासिल हुई है। यही नहीं बजट चुनावी होगा यह भी अनुमान लगाया जा रहा है। हालांकि पेट्रोल-डीजल को इस बार सरकार टच नहीं करना चाहेगी। क्‍योंकि इस पर पहले ही खासा बवाल हो चुका है।

दिल्‍ली के अर्थशात्री डा. पीके गुप्‍ता ने वनइंडिया से बातचीत में निम्‍न अनुमान लगाये हैं-

  1. पेट्रोल डीजल और महंगा होता रहेगा, इस पर कोई नई नीति नहीं आयेगी और न ही नया कर लगाया जायेगा।
  2. पैक्‍ड फूड प्रॉडक्‍ट्स सस्‍ते हो सकते हैं, इन पर एक्‍साइज ड्यूटी घटायी जा सकती है।
  3. दूध के दाम बढ़ सकते हैं, क्‍योंकि डेरी क्षेत्र को बढ़ावा देना सरकार की मजबूरी बन चुका है।
  4. इंकम टैक्‍स में छूट डेढ़ लाख तक की जा सकती है, इससे मिडिल क्‍लास को भारी राहत मिलेगी।
  5. टीवी, फ्रिज, सीडी प्‍लेयर, म्‍यूजिक सिस्‍टम, वॉशिंगमशीन सस्‍ती हो सकती है।
  6. सोना, चांदी महंगा हो सकता है।
  7. कार, स्‍कूटर, बाइक महंगी हो सकती है।
  8. तेल-साबुन व कॉस्‍मेटिक प्रॉडक्‍ट, आदि भी सस्‍ते होने की संभावना है।
  9. कृषि क्षेत्र से जुड़े उपकरणों के दाम घटेंगे। ऐसा इसलिए क्‍योंकि 2012 में उत्‍पादन अच्‍छा हुआ है।
  10. क्रेडिट कार्ड, डेबिट कार्ड पर ट्रांसैक्‍शन महंगा हो सकता है।
  11. सेविंग बैंक में ब्‍याज की दरें घट सकती हैं। वहीं रीकरिंग को बढ़ावा देने के लिये उसकी ब्‍याज दरें बढ़ सकती हैं। यानी ज्‍यादा पैसा मिलेगा।
  12. आयात-निर्यात पर ड्यूटी बढ़ सकती है।
  13. कपड़ा महंगा हो सकता है।
  14. शिक्षा, रक्षा और कृषि के लिये अधिक मात्रा में धन का आवंटन हो सकता है।
  15. सामाजिक क्षेत्र को बढ़ावा देने के लिये अधिक बजट का आवंटन किया जा सकता है।

ठीक 11 बजे वनइंडिया पर लाइव अपडेट देखना मत भूलें।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+