नागालैंड, त्रिपुरा, मेघालय में मतगणना जारी, कांग्रेस आगे

अगरतला। नॉर्थ ईस्‍ट के तीन राज्‍यों त्रिपुरा, मेघालय और नागालैंड विधानसभा चुनाव की मतगणना शुरू हो चुकी है। यहां तीनों राज्‍यों में 60-60 सीटें हैं। खास बात यह है कि एक तरफ दिल्‍ली में आम बजट की तैयारी चल रही है और दूसरी तरफ यहां रुझान आने शुरू हो गये हैं। पहला रुझान नागालैंड से आया है, जहां एनपीएफ को एक सीट पर और मेघालय में भाजपा को एक-एक सीट पर बढ़त मिल गई है।

ताज़ा रुझान लाइव-

त्रिपुरा: कांग्रेस 3, सीपीआई-एम 2 सीटों पर आगे
मेघालय: कांग्रेस 1 सीट पर आगे
नागालैंड: एनपीएफ 4 सीटों पर आगे

यहां सभी विधानसभा क्षेत्रों में 14 फरवरी को मतदान हुआ था। त्रिपुरा के मुख्य निर्वाचन अधिकारी आशुतोष जिदाल के मुताबिक "सुबह आठ बजे से 17 स्थलों पर 60 हॉलों में मतगणना शुरू हो गई है। अंतिम परिणाम दोपहर तक आने की सम्भावना है। सबसे पहले निर्वाचन एवं सुरक्षा कार्यो में संलग्न कर्मचारियों के 38,560 मतपत्रों की गिनती होगी। इन लोगों ने डाक के जरिए अपने वोट डाले थे। इसके बाद इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन के जरिए डाले गए सामान्य मतों की गिनती होगी।" तीनों राज्‍यों का लाइव अपडेट आप होम पेज पर देख सकते हैं।

North East Polls

गुरुवार को आने वाले परिणाम मुख्यमंत्री माणिक सरकार, उनके 11 मंत्रिमंडल सहयोगियों, पूर्व मुख्यमंत्री व कांग्रेस नेता समीर रंजन बर्मन व उनके बेटे और राज्य कांग्रेस के प्रमुख सुदीप रॉय बर्मन, विपक्ष के नेता रतन लाल नाथ, आईएनपीटी अध्यक्ष व पूर्व उग्रवादी नेता बिजॉय कुमार हरंगखावल व अन्य नेताओं का भविष्य तय करेंगे। त्रिपुरा में 1978 से ही वाम मोर्चा सत्ता में है। इस बीच केवल एक बार 1988 से 1993 तक उसे सत्ता से बाहर रहना पड़ा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+