कांग्रेस महासचिव दिग्विजय सिंह की पत्नी का निधन
नई दिल्ली। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और महासचिव दिग्विजय सिंह की पत्नी आशा सिंह का कल शाम देहान्त हो गया। वह 58 वर्ष की थीं और पिछले कई वर्षों से कैंसर से पीडि़त थी। उन्होने कल शाम सात बजे दिल्ली के बसंत कुंज के एक अस्पताल में अंतिम सांस ली। उनके अंतिम समय में पूरा परिवार उनके साथ था। उनके परिवार में चार पुत्रियां और एक पुत्र है। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने उनके निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है और कहा है कि वह एक मृदुभाषी और सुसंस्कृत महिला थी।
अस्पताल के डॉक्टरों ने बताया कि जब उन्हें भर्ती करवाया गया था तो कैंसर काफी ज्यादा बढ़ चुका था और उनका बचना मुश्किल था। उन्हें इलाज के लिए एक महीने पहले अमेरिका भी ले जाया गया था लेकिन कैंसर के लगातार बढ़ते जाने से उनका बचना मुश्किल हो गया था।

उनकी मृत्यु के समय कांग्रेस नेता महासचिव और उनके बच्चे एक साथ थे।












Click it and Unblock the Notifications