सुरक्षा और आधुनिकीकरण रेलवे की जरूरत: पूर्व रेलमंत्री

नई दिल्‍ली। भारत के पूर्व रेल मंत्री अमित त्रिवेदी का कहना है कि रेलबजट में सरकार को सुरक्षा और रेलवे के आधुनिकीकरण पर फोकस करना चाहिए। गौरतलब है कि पिछले वर्ष बतौर रेलमंत्री बजट पेश करने के बाद उन्‍हें इस पद से हटा दिया गया था। उनके द्वारा पेश किये गये बजट की भारत के बड़े नेताओं ने भी तारीफ की थी।

अमित त्रिवेदी ने किराया बढ़ाये जाने की भी वकालत की है और कहा कि राजस्‍व के संकट से जूझ रहे रेलवे को इससे काफी राहत मिलेगी। भारतीय रेल से प्रतिदिन ढ़ाई करोड़ लोग सफर करते हैं। इसके अलावा योजनाओं को सही समय पर पूरा करने पर ध्‍यान दिया जाना चाहिए।

रेल बजट 2013

वहीं विशेषज्ञों का कहना है कि अभी तक रेलवे की बेहतरी से जुड़ी तमाम योजनाओं का कार्यान्‍वयन क्‍यों नहीं हुआ है, सरकार को इस पर भी ध्‍यान देना चाहिए। अब तक रेलवे से जुड़ी 347 योजनाएं अपने पूरी होने की बाट जोह रही हैं लेकिन यह अभी तक पूरी नहीं हो सकी हैं। विशेषज्ञों का यह भी कहना है कि रेलवे का सिर्फ राजनीतिक लाभ ही नहीं उठाया जाना चाहिए। आमतौर पर यह देखा जाता है कि राजनीतिक लाभ लेने के लिए सांसद अपने संसदीय क्षेत्र में रेलकोच फैक्‍ट्री या कुछ अन्‍य योजनाओं की घोषणा कर देते है।

अभी तक यह देखा गया है कि रेलवे के नुकसान को रोकने के लिए सिर्फ माल भाड़ा बढ़ा दिया जाता है, लेकिन यात्री किराया भी बढ़ाया जाना चाहिए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+