रेल बजट 2013: ट्रेनों में लगेंगे स्मोक और फायर डिटेक्टर
नयी दिल्ली (ब्यूरो)। रेल मंत्री पवन कुमार बंसल ने आज लोकसभा में रेल बजट पेश किया। अपने बजट भाषण में पवन बंसल ने कई समस्याओं पर गौर किया है। हालांकि उनका बजट भाषण अभी जारी है मगर इनमें से अबतक जो बातें निकल कर सामने आई हैं वो ये है कि अब ट्रेन में स्मोक डिटेक्टर प्रणाली बहाल करने की स्वीकृति दे दी गई है।
इसके अलावा ट्रेनों के डिब्बों में फायर एक्सटिंग्यूशर लगाने की योजना है। पवन बंसल ने कहा कि करीब 31 हजार रेलवे क्रॉसिंग हैं, जिनमें 13 हजार पर कोई कर्मचारी नियुक्त नहीं हैं। इस गंभीर मुद्दे पर भी ध्यान दिया गया है।

रेल मंत्री पवन बंसल ने कहा कि ट्रेन प्रोटेक्शन प्रणाली को और ठोस बनाने के प्रयास चल रहे हैं। जल्द ही यह प्रणाली रेलवे में लागू होगी। सेल्फ प्रिपेल्ड ट्रेन दुर्घटना के वक्त तेजी से पहुंचने वाली र्टेन लाने का प्रस्ताव है। उसके साथ ही 17 पुल हैं, जिन्हें खतरनाक माना गया है। उनके लिये भी संसाधन जुटा कर उन्हें दुरुस्त करने का प्रस्ताव रखा जाता है। आग लगने की वजह से जो दुर्घटनाएं होती हैं, वो भी चिंता का कारण है। इसके लिये स्मोक डिटेक्टर प्रणाली, फायर एक्सटिंग्यूशर डिब्बों में लगाने की योजना है।












Click it and Unblock the Notifications