मुझे कांग्रेस बदनाम कर रही है: बाबा रामदेव
शिमला। पतंजलि योग पीठ ने भूमि विवाद को लेकर बाबा रामदेव अब हाई कोर्ट पहुंचे हैं। राज्य सरकार पर बदले का आरोप लगाते हुए बाबा रामदेव ने कहा कि सरकार मुझे बदनाम करने की कोशिश कर रही है। मालूम हो कि पूर्ववर्ती भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) शासन के दौरान पतंजलि योग पीठ की शाखा खोलने के लिए बाबा रामदेव को दी गई जमीन नवगठित कांग्रेस सरकार ने वापस ले ली है।
इससे पहले भी कई बार बाबा रामदेव, कांग्रेस पर हमला बोल चुके हैं। रविवार को रायपुर में भी बाबा रामदेव ने सोनिया गांधी और राहुल गांधी पर जमकर निशाना साधा था।
मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा था कि देश के लोग अगर अपना भला चाहते हैं तो वो विदेशी वस्तुएं और 'विदेशी बहू' से दूर रहें और सावधान रहें क्योंकि दोनों ही उसे नर्क की गर्त में धकेल देंगी।
बाबा रामदेव की तल्ख टिप्पणीयां यही पर खत्म नहीं हुईं उन्होंने देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू को भी नहीं बक्शा। बाबा रामदेव ने कहा कि जब देश आजाद हुआ था तो नेहरू, लेडी माउंटबेंटन के साथ मुहब्बत की पींगे बढ़ा रहे थे अगर नेहरू की जगह सरदार बल्लभ भाई पटेल देश के पीएम होते तो देश आज यूं इस कदर दुर्दशा का शिकार नहीं होता।













Click it and Unblock the Notifications