विदेशी बहू ने देश को बर्बाद कर दिया: बाबा रामदेव

रायपुर। एक बार फिर से योग गुरू बाबा रामदेव ने कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा है। वह छत्तीसगढ़ के कोंडागांव में जनता से मिलने गये थे जहां मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा कि देश के लोग अगर अपना भला चाहते हैं तो वो विदेशी वस्तुएं और 'विदेशी बहू' से दूर रहें और सावधान रहें क्योंकि दोनों ही उसे नर्क की गर्त में धकेल देंगी।

बाबा रामदेव का इशारा यूपीए अध्यक्ष सोनिया गांधी की ओर था क्योंकि वो विदेशी हैं। बाबा रामदेव ने कहा कि सोनिया गांधी तो शायद देश की पहली बहू होंगी जो अपने ससुराल का सामान अपने मायके यानी इटली भेज रही हैं।

बाबा रामदेव की तल्ख टिप्पणीयां यही पर खत्म नहीं हुईं उन्होंने देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू को भी नहीं बक्शा। बाबा रामदेव ने कहा कि जब देश आजाद हुआ था तो नेहरू, लेडी माउंटबेंटन के साथ मुहब्बत की पींगे बढ़ा रहे थे अगर नेहरू की जगह सरदार बल्लभ भाई पटेल देश के पीएम होते तो देश आज यूं इस कदर दुर्दशा का शिकार नहीं होता।

यही नहीं भ्रष्टाचार के लिए कांग्रेस को जिम्मेदार ठहराने वाले बाबा रामदेव ने कहा कि कांग्रेस की तो नस-नस में केवल भ्रष्टाचार भरा हुआ है। वो क्या देश से इस बीमारी को दूर करेगी।

अफजल गुरू और कसाब की फांसी को भी बाबा रामदेव ने कहा कि सरकार आतंकवादियों की फांसी से भी अपना वोट चमकाना चाहती हैं। अगर वाकई में वो जनता की हितैषी है तो उसने पहले ही दोनों को क्यों नहीं फांसी पर लटका दिया?

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+