बजट से एक दिन पहले क्‍या बोले रेल मंत्री बंसल

चण्डीगढ़। रेलमंत्री पवन कुमार बंसल ने पहली बार रेल बजट प्रस्तुत करने से पहले मंगलवार को वादा किया कि भारतीय रेल जल्द ही महिलाओं के लिए हेल्पलाइन शुरू करेगा, जो सभी दिन 24 घंटे काम करेगा। उन्होंने कहा कि यात्रियों और खासकर महिला यात्रियों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है।

बंसल ने आईएएनएस से कहा, "यात्रियों और खासकर महिला यात्रियों की सुरक्षा भारतीय रेल की सर्वोच्च प्राथमिकता है।" उन्होंने कहा, "51 हजार डिब्बों में से प्रत्येक में महिला कांस्टेबल तैनात करना सम्भव नहीं है। लेकिन जल्द ही महिलाओं के लिए 24 घंटे काम करने वाला एक टोल फ्री नम्बर निर्धारित किया जाएगा और किसी भी समय फोन करने पर उसी समय सहायता उपलब्ध कराई जाएगी।"

उन्होंने कहा कि चेन या पर्स झपटमारी की घटना को रोकने के लिए यह सुनिश्चित किया जाएगा कि महिला डिब्बे में कोई भी पुरुष नहीं चढ़ पाए। अपने गृह शहर चण्डीगढ़ जाते समय शताब्दी एक्सप्रेस पर बंसल ने आईएएनएस से कहा कि महिला सुरक्षा के अधिकतर सुझाव आम लोगों से आए हैं।

उल्लेखनीय है कि 16 दिसम्बर को नई दिल्ली में एक बस में एक महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म की घटना सामने आई थी, जिसने पूरे देश को झकझोर दिया। रेल मंत्रालय के एक सूत्र ने कहा कि रेलवे की प्राथमिकताओं में शामिल रहेगा 100 नई रेलगाड़ियां चलाना (खास तौर से कुछ धार्मिक मार्गो पर), विलम्बित परियोजनाओं में तेजी लाना, स्टेशनों की सफाई, कैटरिंग सेवा में सुधार और वित्तीय स्थिति सुदृढ़ करना। ईंधन मूल्य में वृद्धि के कारण आगामी बजट में रेल किराए में वृद्धि की सम्भावना के बारे में पूछे जाने पर रेल मंत्री ने कहा, "आप सभी को बजट तक इंतजार करना होगा।"

मंत्री ने कहा, "यदि हमारे पास धन होगा तो हम अधिक सुविधा दे पाएंगे। मुझे जो जानकारी मिली है, उसके मुताबिक यात्रियों का कहना है कि उन्हें सुविधा मिलनी चाहिए और उसके लिए वह कुछ अधिक किराया दे सकते हैं।" किराया और नहीं बढ़ेगा इस सम्भावना को हालांकि मंत्री ने सिरे से खारिज कर दिया। पिछले महीने ही सभी श्रेणियों में किराए में कुछ वृद्धि हुई थी। बजट में माल ढुलाई में कुछ और वृद्धि हो सकती है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+