लखनऊ में बारिश के साथ निकल आये ऊनी कपड़े

लखनऊ के ज्यादातर हिस्से में पिछले 24 घंटे से हो रही बारिश अभी भी जारी है, जिससे जनजीवन प्रभावित हुआ है। मौसम विभाग ने शाम में बारिश रुकने की संभावना जताई है।शनिवार सुबह मौसम में आए बदलाव के बाद कई हिस्से में तेज और मध्यम बारिश के साथ-साथ ओले भी पड़े हैं। बारिश की वजह से जलभराव होने से लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
मौसम विभाग के निदेशक जेपी गुप्ता के अनुसार मौसम में बदलाव की वजह पश्चिमी विक्षोभ है। अधिकतर हिस्सों में रविवार शाम तक बारिश थम जाने की उम्मीद जतायी गई है। पूर्वाचल के अधिकतर इलाकों में सोमवार से धूप खिलेगी। रविवार को न्यूनतम तापमान 11.4 डिग्री सेल्सियस, वाराणसी में 10.9 डिग्री सेल्सियस, कानपुर में 12.3 डिग्री सेल्सियस और गोरखपुर में 11.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
वैसे फरवरी के अंत तक यूपी में ठंड खत्म हो जाती है, लेकिन इस बारिश से अगले तीन चार दिन तक ठंड के बने रहने की संभावनाएं बढ़ गई हैं। इस साल होली का त्योहार भी मार्च के अंत में है, लिहाजा 15 मार्च तक ठंड रह सकती है।












Click it and Unblock the Notifications