पीडि़तों का दर्द बांटने आज हैदराबाद जाएंगे मनमोहन सिंह

नयी दिल्‍ली (ब्‍यूरो)। हैदराबाद की राजधानी आंध्र प्रदेश में हुए सिलसिलेवार बम धमाकों के मद्देनजर प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह आज हैदराबाद का दौरा करेंगे। सूत्रों से जो जानकारी मिल रही है उसके अनुसार प्रधानमंत्री मृतकों के परिजनों और घायलों से भी मुलाकात कर सकते हैं। मालूम हो कि इस आतंकी हमले में 22 लोगों की मौत हो गई थी जबकि 170 लोग जख्‍मी हुए थे।

जानकार सूत्रों के मुताबिक प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह आंध्र प्रदेश के मुख्‍यमंत्री एन किरण कुमार रेड्डी के साथ बातचीत करेंगे। मालूम हो कि बीते गुरुवार की शाम हैदराबाद के दिलसुखनगर बाजार में सिलसिलेवार दो धमाके हुए थे। धमाकों में टिफिन बम का प्रयोग किया था जिसे साइकिल पर रखा गया था।

Manmohan Singh

अभी तक किसी आतंकी संगठन ने हमले की जिम्‍मेदारी नहीं ली है। वहीं जांच एजेंसियों का मनना है कि इंडियन मुजाहिद्दीन का हाथ हो सकता है। पुलिस ने कुछ संदिग्‍धों को हिरासत में लिया है और पूछताछ कर रही है। वहीं हमले के अगले दिन यानी कि शुक्रवार को केंद्रीय गृहमंत्री सुशील कुमार शिंदे ने हैदराबाद का दौर कर स्थिति का जायजा लिया था। हादसे की निंदा करते हुए प्रधानमंत्री ने शोक व्‍यक्‍त किया था और मारे गए व्यक्ति के परिजन के लिए दो लाख रुपये और घायल के लिए 50 हजार रुपये की मुआवजे को मंजूरी दी थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+