मुंबई की तर्ज पर सुनियोजित आतंकी हमला था हैदराबाद ब्‍लास्‍ट: भाजपा

लखनऊ। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मीकांत बाजपेयी ने कहा है कि अफजल गुरू जैसे दुर्दान्त आतंकवादी को फांसी पर चढ़ाएं जाने के बाद जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला की प्रतिक्रिया किसी भी पाकिस्तानी से ज्यादा कठोर और राष्ट्रविरोधी थी। भारत सरकार अलगाववादी यासीन मलिक को पाकिस्तान जाने का वीजा देती है, यासीन मलिक पाकिस्तान में जाकर मुम्बई धमाकों को अंजाम देने वाले दुर्दान्त आतंकवादी हाफिज सईद के साथ बैठकर भारत के घावों पर नमक छिड़कते हैं।

हाफिज का भूख हड़ताल पर बैठना तो समझ में आता है लेकिन यासीन का हाफिज के साथ बराबर में बैठना कौन सा संदेश देता है? बाजपेयी ने कहा कि भारत सरकार का इस बारे में मौन रहना सिद्ध करता है केन्द्र में बैठी सरकार आतंकवादियों को प्रश्रय दे रही है। उन्होंने कहा इशरतजहां और उसके साथी गुजरात की राजधानी में एक खाली और सुनसान सड़क पर उस वक्त क्या कर रहे थे जिस वक्त इन सबका इन्काउंटर हुआ था।

Hyderabad Terrorist Attack

इशरत जहां तथा उसके तीन साथी अहमद अली राणा, जावेद शेख तथा जीशान जौहर मुख्यमंत्री नरेन्द्र मोदी की हत्या के लिए सुनसान स्थान पर नक्शा तैयार कर रहे थे। ऐसी पुष्ट सूचना के बाद ही कार्यवाही की पुष्टि हुई। बाजपेयी ने कहा हैदराबाद की आतंकी घटना की निन्दा की, मृतकों के प्रति शोक व्यक्त किया और कहा कि यह मुम्बई की तर्ज पर एक सुनियोजित आतंकवादी हमला है। उन्होंने दोषियों की फौरन गिरफ्तारी व सख्त कार्यवाही की मांग की। उन्होंने कहा नरेन्द्र मोदी के शासन काल में अब तक कोई दूसरी आतंकवादी घटना नही हुई।

यह मोदी के कुशल प्रशासन का एक जीता जागता सबूत है। गुजरात की पुलिस और गुप्तचर संस्थाएं अन्य राज्यों के मुकाबले कही अधिक दूरदृष्टि और सख्त कार्यवाही करती है। देखते ही एक्शन लेती है इशरत जहां के मामले में वैसा ही हुआ जो पुलिस चाहती थी। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि केन्द्रीय गृहमंत्री सुशील कुमार शिंदे ने कहा है कि उन्होने राज्य सरकार को ऐसी घटना की पूर्व सूचना दी थी। आश्चर्य है कि तो भी आतंकी हमला हुआ। इस घटना से साफ हो गया कि केन्द्र केवल मौसम विभाग की तरह पूर्व सूचना देने का ही काम कर रहा है। बाजपेयी ने प्रश्न उठाया कि केन्द्र व राज्य की कांग्रेसी सरकारों ने इस मामले मे सर्तकता और सावधानी क्यों नही बरती? केन्द्र की एक बार फिर से आतंकवाद पर उचित व प्रभावी कार्यवाही न करने वाला सिद्ध हुआ है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+