सुषमा ने जमकर ली शिंदे की क्‍लास, वेंकैया बोले भाड़ में जाएं गृहमंत्री

Venkaiah Naidu
नयी दिल्‍ली (ब्‍यूरो)। हैदराबाद में कल हुए दो बम विस्फोट की आतंकी घटना की लोकसभा में आज सभी दलों ने एक स्वर में निंदा करते हुए कहा कि यह समय आरोप प्रत्यारोप का नहीं है और सबको मिलकर आतंकवाद के खिलाफ लडाई के बारे में एक राय बनाने की आवश्यकता है। इस संबंध में जब गृह मंत्री सुशील कुमार शिंदे बयान देने आये तो जमकर हंगामा शुरु हो गया। शिंदे ने लोकसभा में कहा कि वो पूरी रात सो नहीं पाए और टीवी देखते रहे।

बस क्‍या था लोकसभा में विपक्ष की नेता सुषमा स्‍वराज ने शिंदे को लताड़ना शुरु कर दिया। स्‍वराज ने शिंदे की जमकर क्‍लास ली और उनके बयान को गैरजिम्‍मेदाराना ठहराया। इसी बीच राज्‍य सभा में शिंदे के बयान को लेकर खूब हंगामा हुआ। राज्यसभा भंग होने के बारे में जैसे ही घोषणा हुई भाजपा नेता वेंकैया नायडू गुस्से से लाल पीले हो गए। नायडू ने गृह मंत्री सुशील कुमार शिंदे पर आपत्तिजनक बयान दिया है। इस पर राज्य सभा में काफी हंगामा हो रहा है।

वेंकैया नायडू ने गुस्‍से में कहा कि भाड़ में जाएं गृह मंत्री। वहीं भारतीय जनता पार्टी प्रवक्ता मुख्तार अब्बास नकवी ने कहा है कि उन्हें संसद हमले के दोषी अफजल गुरु को फांसी देने के बाद जान से मारने की धमकी मिली थी। उन्होंने बताया कि यह धमकी उन्हें अफजल की फांसी पर दिए गए बयान के बाद उन्नीस फरवरी को मिली थी। नकवी ने बताया कि उन्हें इससे पहले भी इस तरह की धमकियां मिली हैं। उन्होंने सरकार से अपने लिए सुरक्षा मांगी है। हैदराबाद में हुए बम धमाकों के बाद नकवी ने केंद्र और आंध्र प्रदेश सरकार पर सुरक्षा में कोताही बरतने का भी आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार के ढुलमुल रवैये के चलते ही देश में आतंकी वारदातें बढ़ी हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+