हैदराबाद ब्लास्ट: आखिर कब तक एक ही स्क्रिप्ट सुनते रहना होगा?
हैदराबाद। आंध्र प्रदेश के राजधानी हैदराबाद में सिलसिलेवार बम धमाकों में 24 लोगों की मौत हो गई है और लगभग 70 से अधिक लोग जख्मी हो गये हैं। इस हादसे के बाद प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने विस्फोट को 'कायराना हमला' करार दिया और कहा कि इसके दोषियों को बख्शा नहीं जाना चाहिए। प्रधानमंत्री के हवाले से उनके कार्यालय (पीएमओ) ने ट्वीट किया है, "यह एक कायराना हमला है, दोषियों को बख्शा नहीं जाना चाहिए।"
पीएमओ ने यह भी कहा है कि प्रधानमंत्री ने बम विस्फोटों की कड़ी निंदा की है। प्रधानमंत्री ने लोगों से धर्य और शांति बनाए रखने की अपील की है। ट्वीट में कहा गया है, "प्रधानमंत्री ने सभी केंद्रीय एजेंसियों को राहत कार्यो में आंध्र प्रदेश सरकार के अधिकारियों को सभी संभव सहायता मुहैया कराने को कहा है।" वहीं विस्फोट के बाद देश के गृह मंत्री सुशील कुमार शिंदे ने कहा कि टीम गठित कर दी गई है और जांच जारी है।

शिंदे ने कहा है कि एनआईए की स्पेशल टीम मौके पर पहुंच रही है जल्द ही जांच के परिणाम सामने होंगे। इस खबर के माध्यम से सिर्फ एक ही सवाल है जिसका जवाब आम जनता मनमोहन सिंह और शिंदे से चाहती है। सवाल यह है कि हर एक बम ब्लास्ट के बाद पीएम का बयान कि दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा। गृहमंत्री का बयान कि जांच टीम जा रही है। जवाब दीजिए मनमोहन और शिंदे साहब की आखिर कब तक एक ही स्क्रिप्ट देश की जनता को सुनते रहना होगा? आप भी अपनी कीमती राय नीचे दिये कमेंट बॉक्स में दर्ज करा सकते हैं।












Click it and Unblock the Notifications