हैदराबाद में धमाकों के बाद उत्तर प्रदेश में हाई अलर्ट

लखनऊ। निजामों के शहर के नाम से मशहूर आंध्र प्रदेश की राजधानी हैदराबाद में गुरुवार शाम को हुए विस्फोटों के बाद उत्तर प्रदेश में भी हाई अलर्ट घोषित कर दिया गया है। पुलिस महानिदेशक मुख्यालय(लखनऊ) के प्रवक्ता नित्यानांद राय ने संवाददाताओं को बताया कि पुलिस महानिदेशक ए़ सी़ शर्मा द्वारा हैदराबाद बम विस्फोटों के मद्देनजर उत्तर प्रदेश में हाई अलर्ट घोषित किया गया है।

उन्होंने कहा कि सभी जिलों के पुलिस कप्तानों को पुलिस महानिदेशक ने भीड़भाड़ वाले सभी स्थानों में चौकसी और सुरक्षा बढ़ाने के निर्देश दिए हैं। इसके अलावा सूबे के सभी धार्मिक और ऐतिहासिक स्थलों में सुरक्षा व्यवस्था पूरी तरह चाक चौबंद करने को कहा गया है।

उल्लेखनीय है कि हैदराबाद के व्यस्ततम इलाके दिलसुखनगर में गुरुवार शाम करीब सात बजे एक के बाद एक दो धमाकों में कम से कम 11 लोग मारे गए और 20 अन्य घायल हो गए। पुलिस ने अभी तक मात्र सात के मारे जाने की पुष्टि की है।इस बीच राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) और राष्ट्रीय सुरक्षा गार्ड (एनएसजी) की एक टीम हैदराबाद रवाना कर दी गई है। टीम रवाना किए जाने की जानकारी देते हुए केंद्रीय गृह सचिव आर. के. सिंह ने नई दिल्ली में संवाददाताओं से कहा, "हमें दो धमाके होने का समाचार मिला है। हमने राज्य के मुख्य सचिव, पुलिस महानिदेशक और राज्यपाल से बात की है।"

हैदराबाद के दक्षिणी हिस्से में मूसी नदी के दक्षिण स्थित दिलसुखनगर व्यस्ततम बाजार है। जिस समय धमाके हुए उस समय लोग घरों को लौट रहे थे। प्रारंभिक सूचना में बताया गया है कि बम साइकिल पर टिफिन बॉक्स में रखे गए थे। आगे पढ़ें- साइकिल पर टिफिन में बम यानी इंडियन मुजाहिदीन।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+