कर्नाटक में दो मंत्रियों का इस्‍तीफा, टेंशन में भाजपा

बेंगलुरु। कर्नाटक में कमजोर पड़ती पार्टी की साख को लेकर भारतीय जनता पार्टी एक बार फिर टेंशन में आ गई है। गुरुवार को कर्नाटक में जगदीश शेट्टार सरकार के दो और मंत्रियों ने अपने पदों से इस्‍तीफा दे दिया और साथ ही पार्टी भी छोड़ने की तैयारी भी शुरू कर दी। सरकार भले ही अभी भी बहुमत में है, लेकिन धीरे-धीरे पार्टी का कमजोर पड़ना बैंगलोर से लेकर दिल्‍ली तक खतरे की घंटी है।

भाजपा सरकार से इस्तीफा देने वाले मंत्रियों में वन मंत्री सी. पी. योगेश्वर तथा लघु उद्योग मंत्री नरसिम्हा नायक हैं, जो राजू गौड़ा के नाम से भी जाने जाते हैं। गौड़ा ने यहां मीडिया से कहा कि उन्होंने अपने इस्तीफे मुख्यमंत्री जगदीश शेट्टार को सौंप दिए हैं। वे बाद में विधानसभा की सदस्यता से अपने इस्तीफे सौंपने के लिए सदन के अध्यक्ष के. जी. बोपैय्या से भी मिलेंगे।

Bangalore Vidhan Saudha

दोनों मंत्रियों के इस्तीफे ऐसे वक्त में आए हैं, जबकि मार्च में स्थानीय निकाय और मई में विधानसभा के चुनाव होने हैं। बताया जाता है कि इस्तीफा देने वाले दोनों मंत्री कांग्रेस में शामिल हो सकते हैं। हालांकि पूर्व मुख्‍यमंत्री बीएस युदियुरप्‍पा की कर्नाटक जनता पार्टी भी उन्‍हें अपनी ओर खींचने के प्रयास करेगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+