इशरत जहां केस में IPS अधिकारी गिरफ्तार

Ishrat Jahan
अहमदाबाद। गुजरात के चर्चित इशरत जहां फर्जी एंकाउंटर मामले में आखिरकार केंद्रीय जांच ब्‍यूरो ने पहली गिरफ्तारी कर ली ली। सीबीआई की एक स्‍पेशल यूनिट ने गुजरात के एक आईपीएस अधिकारी को गिरफ्तार किया है। उन पर हत्‍या और सबूत मिटाने के आरोप लगाये गये हैं। इस मामले में कुल 20 लोगों का नाम है।

तमाम फजीहत झेलने के बाद आखिरकार सीबीआई ने एक सकारात्‍मक कदम उठा ही लिया। इशरत जहां कांड जिसे गुजरात पुलिस एंकाउंटर करार दे रही थी और इशरत के परिवार वाले फर्जी एंकाउंटर, मामले में आईपीएस जीएल सिंघल को गिफ्तार किया है। सिंघल उस दौरान अहमदाबाद के एसपी थे। यह मामला मुंबई की स्‍पेशल क्राइम ब्रांच यूनिट देख रही है। 2004 में हुए फर्जी एंकाउंटर में इशरत जहां और उसके साथी मारे गये थे।

उस दौरान गुजरात पुलिस ने इशरत व उसके साथियों को संदिग्‍ध आतंकी करार दिया था। मामला कई बार सुर्खियों में आया, लेकिन हर बार दब गया। हाल ही में इसकी ताज़ा एफआईआर मुंबई की सीबीआई में दर्ज हुई और जांच के रास्‍ते खुल गये। गुजरात हाईकोर्ट ने एक दिसंबर को सीबीआई को निर्देश दिया था कि इस मामले में वह आगे की जांच करे।

गौरतलब है कि गुजरात सरकार ने इस मामले को दबाने की हर संभव कोशिशें कीं। सरकार ने ऐसी-ऐसी दलीलें दीं जिन पर शायद आप भी यकीन नहीं करेंगे। गुजरात सरकार का दावा है कि इशरत मुंबई और अहमदाबाद के कई होटलों में ऐसे लोगों से मिली थी, जिनके आतंकियों से तार जुड़े हुए हैं। सरकार का यह भी दावा है कि एंकाउंटर के बाद लश्‍कर-ए-तैयबा ने अपनी वेबसाइट पर इशरत को शहीद का दर्जा भी दिया था, और बाद में वो पेज हटा लिया गया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+