धार्मिक नेता की हत्या के बाद प. बंगाल में हिंसा, 200 घर जलाए

पूरे मामले में चौकाने वाली बात यह है कि हमलावार एक ट्रक में भरकर कोलकाता से आये थे। इस बात की पुष्टि खुफिया एजेंसियों ने की है। गांव की स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई है और ऐसी आशंका जताई जा रही है कि हिंसा जिले के अन्य हिस्सों में भी फैल सकती है। हालांकि प्रशासन ने किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए उपाय किए हैं।
प्राप्त जानकारी के अनुसार नालीखली गांव के एक निवासी के मुताबिक, 60 साल के एक धार्मिक नेता जामतला गांव में किसी समारोह में गए हुए थे। सोमवार रात जब वह मोटरसाइकिल पर लौट रहे थे, तभी गुंडों के एक दल ने उन पर गोली चला दी और उनकी मौत हो गई। इस घटना में चालक घायल हो गया। यह घायल शख्स किसी भी तरह एक सुरक्षित जगह पर पहुंचा और अपने संबंधियों व दोस्तों से संपर्क स्थापित किया। इसके बाद अफवाहों का बाजार गर्म हो गया और हवा में यह बात तैरने लगी कि धार्मिक नेता की हत्या नालीखली गांव के किसी शख्स ने ही की है।
इसके बाद मामले ने तूल पकड़ा और भीड़ उग्र हो गई। हिंसा पर उतारु भीड़ ने सड़क जाम कर दिया और रेलवे ट्रैक को बाधित कर दिया। फिर क्या था भीड़ ने गांव के 200 घरों को आग के हवाले कर दिया और कई घरों को लूट लिया। हालांकि पूरे गांव में भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।












Click it and Unblock the Notifications