ममता ने खोया आपा, पत्रकार को दी हद में रहने की धमकी
कोलकाता।
तृणमूल कांग्रेस की मुखिया और पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी अकसर अपने बयानों और हरकतों को लेकर विवादों में रहती हैं। इसी क्रम में ममता बनर्जी ने बुधवार को एक बार फिर अपना आपा खो दिया और इस बार एक पत्रकार को धमकी दे दिया। ममता बनर्जी ने पत्रकार को हपनी हद में रहने की धमकी दी। id="toptextpromo">प्राप्त
जानकारी के अनुसार जब एक संवाददाता ने ममता बनर्जी को बताया कि मजदूर संघों की हड़ताल का राज्य में आंशिक प्रभाव पड़ा है। इस बात पर ममता बनर्जी ने अपना आपा खो दिया और कहा, ‘आप किस मीडिया समूह से हैं? आप किसी खास मीडिया समूह से हैं, इसलिये आप इस तरह के सवाल पूछ रहे हैं। कृपया जाकर उन बाजारों को देखिये।' id='are-slot-1' class='oiad oi-axt oiadv'> id='top-searched-articles'>इस
पर संवाददाता ने कहा कि मैंने बाजारों को देखा है। काफी दुकानें एवं बाजार बंद थे और अधिकांश बसें एवं टैक्सी सड़कों से नदारद थे। संवाददाता के जिरह करने पर मुख्यमंत्री ने कहा, ‘क्या आप यहां अपने दल का विचार बताने आये हैं? आप अपनी सीमा लांघ रहे हैं।' उन्होंने कहा, ‘आप अपने अखबार की नीतियों के अनुसार अपने विचार रख सकते हैं, यह आपका व्यवसाय है।' उन्होंने कहा, ‘माकपाई चैनलों के कई लोग यहां आते हैं, लेकिन मैंने कभी उन्हें गर्दन पकड़ कर धकियाने को नहीं कहा।











Click it and Unblock the Notifications