हैदराबाद धमाका या फिर अफजल की मौत का बदला!

हैदराबाद। आंध्र प्रदेश की राजधानी हैदराबाद में सिलसिलेवार 5 बम धमाकों में 22 लोगों की मौत हो गई है जब‍कि 40 लोग जख्‍मी है। ब्‍लास्‍ट के बाद पूरे देश में हाईअलर्ट कर दिया गया है। दिल्‍ली, बैंगलोर, लखनऊ और मुंबई में सुरक्षा चौकसी बढ़ा दिया गया है। ब्‍लास्‍ट का जो तरीका है उससे साफ जाहिर हो रहा है कि इंडियन मुजाहिद्दीन का हाथ है। हालांकि इंडियन मुजाहिद्दीन ने जिम्‍मेदारी का ऐलान नहीं किया है।

हालांकि इस मामले में अफजल गुरु की फांसी को नजर अंदाज नहीं किया जा सकता क्‍योंकि अफजल की मौत के महज 12 दिन बाद धमाके को अंजाम दिया गया है। वहीं दूसरी तरफ अफजल गुरु की मौत के बाद पाकिस्तान के आतंकी संगठन लश्कर ए तैयबा और जैश ए मोहम्मद ने अफजल की मौत बदला लेने की धमकी दी थी।

Bomb Blast in Hyderabad

सूत्रों के मुताबिक इन आंतकी संगठन के सदस्यों ने इस्लामाबाद के नेशनल प्रेस क्लब में एक मीटिंग की और भारत के संसद हमले के मुख्य आरोपी अफजल गुरु की मौत के बाद उसे श्रद्धांजली दी। आंतकी संगठन लश्कर ए तैयबा, जैश ए मोहम्मद, अल बदर मुजाहिद्दीन और जमायत उल मुजाहिद्दीन के आतंकियों ने इस बैठक के दौरान भारत विरोधी नारे भी लगाए।

आंतकियों की इस मीटिंग का आयोजन यूनाइटेड जिहाद काउंसिल ने किया था। पाकिस्तान की सरजमीं पर बैठे इन आंतकी संगठनों ने जम्मू और कश्मीर में जिहाद शुरू करने की भी चेतावनी दी है। इसी प्रकार धमाके की खबर मिलते ही वनइंडिया ने जैसे आम आदमी से इसपर प्रतिक्रिया जानने की कोशिश की तो लोगों ने बिना झिझके एक ही जवाब दिया कि आतंकियों ने अफजल गुरु की मौत का बदला लिया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+